दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। गर्दन की चोट के कारण स्टीव स्मिथ सीरीज के इस निर्णायक मैच से बाहर हो गए हैं। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग सेशन के दौरान स्मिथ की गर्दन में जकड़न आ गई थी और इस अहम मुकाबले से पहले उनका फिटनेस टेस्ट होना था। हालांकि, केपटाउन के न्यूलैंड्स में होने वाले इस टेस्ट के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।

गकेबेरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान भी स्मिथ को गर्दन की समस्या से जूझना पड़ा था, जिसके कारण वह लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज के निर्णायक मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। टीम में जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, कूपर कोनोली और नाथन लियोन को शामिल किया गया है। मैट रेनशॉ, जिन्होंने टीम में वापसी के बाद से ही सबको प्रभावित किया है, ट्रैविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं, स्मिथ की गैरमौजूदगी में कैमरून ग्रीन के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है।
तीन मैचों की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज फिलहाल 11 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेला गया पहला टेस्ट 214 रनों से जीता था, लेकिन दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया।
दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा , मैथ्यू ब्रेट्ज़के, रयान रिकेल्टन , वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगिसो रबाडा।
ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी , कूपर कोनोली, पैट कमिंस , मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।



