भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते समय में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली है। इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन तो अच्छा था, लेकिन इसके बाद भी टीम सीरीज में जीत हासिल कर पाई है। इस सीरीज के समाप्त होने के बाद अब टीम को श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज का आगाज करना है।

बता दें कि भारतीय टीम ने अभी तक अय्यर की अगुवाई में कुल 2 सीरीज के कुल 7 मैच खेले हैं, लेकिन इस 7 मैचों में टीम इंडिया ने एक भी जीत हासिल नही की है।
अब टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली जीत हासिल करना चाहेगी। बता दें कि इस सीरीज के लिए टीम का चुनाव कर लिया गया है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हाल ही में सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज में 4 स्टार खिलाड़ियों को पहले मुकाबले में प्लेइंग 11 में जगह नही दी जाने वाली है, तो आइए आपको भी इन 4 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।
बेंच पर बैठे नजर आएंगे रिंकू सिंह और प्रिंस यादव
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में तो शामिल किया गया है, लेकिन लगातार उनके खराब प्रदर्शन को देखने के बाद उन्हें पहले मैच के प्लेइंग 11 में मिला काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। इसी के साथ ही भारतीय टीम के बेहतरीन मैच फिनिशर खिलाड़ी रिंकू सिंह भी जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में बेंच पर बैठे हुए देखे जा सकते हैं।
दरअसल रिंकू सिंह के स्थान पर टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकत है। जिससे गेंदबाजी में टीम कमजोर न हो सके।
सूर्यांश शेडगे और प्रभसिमरन सिंह को भी नहीं मिलेगा मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए शूर्यांश शेडगे को भी प्लेइंग 11 में जगह मिलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ शेडगे ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया था। ऐसे में कप्तान उनके स्थान पर शिवम दुबे को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के खिलाड़ी प्रभसिमरन को भी मौका मिलना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। दरअसल टीम के पास पहले से ही अनुभवी खिलाड़ी हैं, ऐसे में प्रभ सिमरन सिंह को भी इंतजार करना होगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ संभावित Team India प्लेइंग 11
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों के पहले मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , ईशान किशन , अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आशोक शर्मा, यश ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।



.jpg)