Sikandar Raza: भारत और इंग्लैंड के बीच अब सीरीज समाप्त हो चुकी है। अब भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करना है। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने एक भी जीत हासिल नहीं की है। अब टीम की पूरी कोशिश होगी की इस सीरीज में भारतीय टीम को जीत हासिल हो। लेकिन इस सीरीज के शुरु होने से पहले ही जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा ने भारतीय टीम के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

दरअसल वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में खेलने का मौका दिया गया था, लेकिन खिलाड़ी ने इस सीरीज में टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया था। इस सिकंदर रजा ने कहा कि वह भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में जेनरेशनल टैलेंट साबित हो सकता है। तो आइए आपको भी सिकंदर रजा के बयान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Sikandar Raza ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही ये बात
बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने वाला है। जिसका दूसरा मैच 25 जुलाई को और 26 जुलाई को खेला जाने वाला है। इस सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने कहा कि
“वैभव सूर्यवंशी बेहद प्रतिभााशाली खिलाड़ी हैं। 15 साल का लड़का अगर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है, तो ऐसे में अगर 2 तीन मैचों में उसका प्रदर्शन खराब रहता है तो उसकी आलोचना करना बिल्कुल भी सही बात नहीं है।”
इसी के साथ ही रजा ने कहा कि
“वैभव के आसपास कई सारे अनुभवी और सीनियर खिलाड़ी है, जिनसे वैभव को आगे बढ़ने की ताकत मिलती है।”
इंग्लैंड दौरे पर वैभव का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की t20 सीरीज में भारतीय टीम के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीरीज में वैभव को 3 मैच में खेलने का मौका दिया गया था, जिसमें वैभव ने 14,13 और 15 रनों की पारी खेली थी। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी से बेहतरीन प्रदर्शन कि उम्मीद लगाई जा रही है।
इससे पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली थी। वह इसी अंदाज में एक बार फिर से देखने को मिल सकते हैं। इस वैभव के इस आक्रामक अंदाज को लेकर भी रजा ने वैभव की तारीफ की है।
रजा ने की वैभव की तारीफ
अंडर 19 क्रिकेट में वैभव सुर्यवंशी के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर भी सिकंदर रजा ने कहा कि वैभव की उम्र के हिसाब से वह भारतीय टीम के लिए अंडर 19 में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आए थे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसी के साथ ही रजा ने कहा कि
“भारतीय टीम के बल्लेबाज अगर किसी दिन क्लिक कर गई तो ऐसे में वह आपको मैच से बाहर कर सकती है, लेकिन इन्होंने कहा कि उनकी शैली हाई रिस्क क्रिकेट की है। जब स्कोर बड़ा होता है, तो ऐसे में विरोधी टीम के लिए मैच जीतना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।”



