भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 202627 के लिए केरल टीम की कप्तानी सौंपी गई है। केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन एक बार फिर अपनी घरेलू टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। उनके लिए यह टूर्नामेंट व्यक्तिगत प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता साबित करने का अच्छा मौका होगा।

संजू सैमसन की कप्तानी में केरल की टीम 14 नवंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहला मुकाबला मध्य प्रदेश के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। केरल को ग्रुप सी में रखा गया है। इस ग्रुप में मध्य प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और त्रिपुरा की टीमें शामिल हैं।
Sanju Samson की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन
केरल की घोषित टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है। संजू सैमसन के अलावा रोहन कुन्नुमल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विष्णु विनोद, सलमान निजार और अनुभवी स्पिनर जलज सक्सेना को भी टीम में जगह मिली है।
वहीं, केरल क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज अहमद इमरान और गोविंद देव डी. पाई को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके स्पिनर विग्नेश पुथुर तथा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके तेज गेंदबाज केएम आसिफ भी टीम में मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड दौरे के बाद फॉर्म में वापसी पर नजर
संजू सैमसन के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने पूरी सीरीज में 107 रन बनाए थे। अब घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करते हुए उनके पास अपनी बल्लेबाजी की लय वापस पाने का मौका होगा।
पिछले सीजन में भी संजू सैमसन ने केरल की कप्तानी की थी। उन्होंने छह पारियों में 233 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 137.86 रहा था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि, टीम नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी थी। इस बार संजू की अगुवाई में केरल की टीम बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगी।



