Sikandar Raza: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में आज पहला टी20 मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने पहले मयंक यादव और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी और उसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 13.2 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया.

भारतीय टीम की जीत में वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव की काफी बड़ी भूमिका रही, मयंक यादव ने पॉवरप्ले में ही 2 विकेट झटक दिया. इससे जिम्बाब्वे की टीम उबर नही सकी, मैच के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने हार के बारे में बात की है.
Sikandar Raza ने इन्हें बताया हार का जिम्मेदार
सिकंदर रजा ने हार का पूरा जिम्मा पिच को बताया. सिकंदर रजा ने पिच के आंकलन पर बात करते हुए कहा कि
“फिर से, मुझे लगता है कि पिच उम्मीद के मुताबिक नहीं थी. सुबह के समय, मुझे लगता है कि नमी का असर ज़रूर पड़ा, लेकिन मुझे नहीं लगा था कि यह ज़्यादा देर तक रहेगा. मुझे लगा कि नई गेंद से पिच सख्त बनी रही. दुर्भाग्य से, हमने शुरुआत में ज़्यादा चौके भी नहीं लगाए, इसलिए गेंद नई ही रही, और इसी वजह से मुझे लगा कि पिच से गेंद के मूवमेंट ने बल्लेबाजी को और भी मुश्किल बना दिया.”
क्या परिस्थितियाँ हाल ही में आपके अनुभव जैसी थीं? इस पर सिकंदर रजा ने कहा कि
“मुझे लगा कि बांग्लादेश वनडे सीरीज के दौरान काफी नमी थी, और वह काफी देर तक बनी रही. जबकि आज, मुझे लगा कि नमी पहले आठ से दस या बारह ओवरों तक ही थी, और इसके अलावा, जब भारत बल्लेबाजी करने आया, तो विकेट बहुत सही था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। तो, उम्मीद है कि अगले मैच के लिए हमें बेहतर विकेट मिलेगा ताकि टॉस हारने पर भी इसका ज़्यादा असर न पड़े.”
सिकंदर रजा ने बताई क्या रही हार के बावजूद सकरात्मक
32/4 से 125/7 तक की वापसी पर बात करते हुए सिकंदर रजा ने इस हार से सकरात्मक पहलू पर बात करते हुए कहा कि
“जी हाँ, बिल्कुल. यह एक सकारात्मक पहलू है. मरुमनी और मधेवी यह उनके लिए भी एक नई भूमिका है. मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और हमें एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हम इसे सकारात्मक रूप से लेंगे और उम्मीद है कि बाकी खिलाड़ी भी योगदान देंगे ताकि अगर हम पहले बल्लेबाजी करें तो हम एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा कर सकें.”



