आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी राज्य चुनाव समिति का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से इस समिति की सूची जारी कर सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी है.

केवल सिंह ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पंजाब बीजेपी की राज्य चुनाव समिति का ऐलान. सभी साथियों को बहुतबहुत बधाई. मुझे पूरा भरोसा है कि आप पूरी लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी को पंजाब के हर घर तक पहुंचाएंगे.”
राज्य चुनाव समिति की पूरी सूची
इस समिति में कुल 16 मुख्य सदस्यों के साथसाथ 3 विशेष आमंत्रित नेताओं को जगह दी गई है:
मुख्य सदस्य:
1. केवल सिंह ढिल्लों
2. मनप्रीत बादल
3. तरुण चुघ
4. अश्विनी शर्मा
5. सुनील जाखड़
6. अविनाश राय खन्ना
7. मनोरंजन कालिया
8. श्वेत मलिक
9. मंथरी श्रीनिवासुलु
10. विजय सांपला
11. परनीत कौर
12. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। रवनीत सिंह बिट्टू
13. मनजीत सिंह मन्ना
14. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
15. दिनेश बब्बू
16. जंगी लाल महाजन
विशेष आमंत्रित सदस्य
1. डॉ. सतीश पूनिया
2. वीरेंद्र सचदेवा
3. डॉ. अलका गुर्जर
अविनाश खन्ना घोषणापत्र तैयार करने का काम संभालेंगे. घोषणापत्र समिति में वरिष्ठ राजनीतिक नेता, पूर्व मंत्री, सांसद और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं. यह समिति 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट और चुनावी वादे तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेगी.
इन दोनों समितियों के बनने से साफ है कि भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अब और तेज और योजनाबद्ध तरीके से शुरू कर दिया है. घोषणापत्र समिति पार्टी की मुख्य नीतियों, नई योजनाओं और चुनावी वादों को तैयार करने का काम करेगी.



