Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर नदवां गांव में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. 25 नवंबर को होने वाले इस भव्य विवाह समारोह में करीब चार लाख मेहमानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए आयोजन स्थल पर सुरक्षा से लेकर यातायात और मेहमानों के स्वागत तक की विशेष व्यवस्था की गई है. आम लोगों, बारातियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए अलगअलग प्रवेश द्वार, बैठने के पंडाल और भोजन की व्यवस्था रखी गई है.

इस पूरे आयोजन को तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में बांटा गया है. करीब 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने की जानकारी सामने आ रही है, जबकि सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए करीब 3 हजार निजी बाउंसरों की सेवाएं लेने की बात कही जा रही है. आयोजन स्थल से करीब दो किलोमीटर पहले ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. यहां से आम लोगों के वाहनों और मेहमानों की आवाजाही को अलगअलग रास्तों पर नियंत्रित किया जाएगा.
आम लोग, बाराती और VIP के लिए अलगअलग व्यवस्था
शादी समारोह में भीड़ के दबाव को कम करने और किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए पूरे आयोजन स्थल को अलगअलग हिस्सों में बांटा गया है.
- पहला पंडाल आम लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के तीनों ओर आम लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. इस पंडाल में पहुंचने वाले लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे. इसी तरफ उनके भोजन की भी व्यवस्था की गई है. आम मेहमानों को इसी निर्धारित रास्ते से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा.
- बारातियों के लिए अलग प्रवेश द्वार बारातियों का प्रवेश बाईं तरफ से होगा. इसका उद्देश्य यह है कि बारातियों की गाड़ियां आम लोगों की भीड़ में न फंसें और उनका आवागमन सुचारू रहे. इसी तरफ बारातियों और वीआईपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई है. यहां से वे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकेंगे.
- विशिष्ट अतिथियों के लिए भव्य विवाह मंडप विशिष्ट अतिथियों का आवागमन विवाह मंडप की तरफ से होगा. यहां उनके लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जहां वे बैठकर विवाह समारोह में शामिल हो सकेंगे और वरवधू को आशीर्वाद देंगे. इस पंडाल के पीछे विशिष्ट अतिथियों के भोजन की अलग व्यवस्था की गई है.
खाने के लिए भी तीन बड़े पंडाल
4 लाख मेहमानों के संभावित आगमन को देखते हुए भोजन की व्यवस्था भी अलगअलग श्रेणियों में की गई है. इसके लिए तीन बड़े पंडाल तैयार किए गए हैं. इस व्यवस्था से एक ही समय में बड़ी संख्या में लोगों को भोजन कराने और भीड़ को अलगअलग हिस्सों में नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी.
- आम लोगों के लिए आम मेहमानों के भोजन का अलग पंडाल.
- बारातियों के लिए बारातियों के लिए अलग भोजन व्यवस्था.
- विशिष्ट अतिथियों के लिए VIP और खास मेहमानों के लिए तीसरा भोजन पंडाल.
2 किलोमीटर पहले से पुलिस का पहरा
शादी समारोह को लेकर सुरक्षा का विशेष खाका तैयार किया गया है. विवाह स्थल से करीब दो किलोमीटर पहले ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. आम लोगों को उनके निर्धारित पंडाल की तरफ जाने वाले रास्ते पर डायवर्ट किया जाएगा. इसके अलावा अन्य रास्तों को सामान्य वाहनों के लिए बंद रखने की योजना है. VIP अतिथियों के आगमन और आवाजाही के दौरान जरूरत के अनुसार निर्धारित रास्ता खोला जाएगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य आम लोगों की भीड़ और VIP वाहनों की आवाजाही को अलग रखना है, ताकि किसी भी स्थिति में वाहनों का जाम न लगे और समारोह में शामिल होने वाले लोगों को परेशानी न हो.
SDOP रामकृष्ण ने किया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाढ़ के SDOP रामकृष्ण अपनी पुलिस टीम के साथ नदवां पहुंचे. उन्होंने अनंत सिंह की ओर से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे लोगों से मुलाकात की और आयोजन स्थल पर किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली. इस दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर बातचीत हुई.
इससे पहले पटना पुलिस की एक टीम भी नदवां पहुंची थी. टीम में सीडीपीओ समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने समारोह स्थल, हेलीपैड और वहां से विवाह स्थल तक आनेजाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस की नजर खास तौर पर VIP मूवमेंट, वाहनों की पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई पर है.
500 पुलिसकर्मी और 3 हजार बाउंसरों की तैनाती की चर्चा
आयोजन की विशालता को देखते हुए करीब 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने की बात सामने आ रही है. इसके अलावा करीब 3 हजार निजी बाउंसरों की सेवाएं लेने की जानकारी भी मिल रही है. हालांकि पुलिस बल की अंतिम संख्या और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का आधिकारिक विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.
अनंत सिंह बोले किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी
शादी की तैयारियों को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि समारोह में आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि उनके लोग सभी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं और मेहमानों के स्वागत से लेकर खानेपीने तक का इंतजाम किया जा रहा है. खाने के मेन्यू को लेकर अपने खास अंदाज में अनंत सिंह ने कहा कि क्याक्या बन रहा है, उन्हें सभी चीजों के नाम तक नहीं मालूम हैं. इतना जरूर जानते हैं कि पूरा खाना शाकाहारी होगा.
4 लाख मेहमानों की भीड़ संभालना होगी बड़ी चुनौती
एक तरफ भव्य विवाह मंडप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तीन अलगअलग भोजन पंडाल तैयार किए गए हैं, तो दूसरी तरफ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना ने पुलिस और आयोजन प्रबंधन की जिम्मेदारी भी बढ़ा दी है. VIP अतिथियों की आवाजाही, आम लोगों की सुविधा, वाहनों की पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के बीच समन्वय बनाए रखना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण होगा.



