: सर्दियों का मौसम आते ही मन पहाड़ों की ओर भागने लगता है। बर्फ से ढकी चोटियां, देवदार के घने जंगल, छोटेछोटे पहाड़ी गांव और खिड़की से नजर आते बादल… ये नजारे किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सुबह की ठंडी हवा में चाय की चुस्की लेना हो या शाम को अलाव के पास बैठकर दोस्तों के साथ गप्पें लगाना, पहाड़ों की सर्दियां अपने आप में किसी जन्नत से कम नहीं लगतीं।

लेकिन जरा सोचिए, आप इतनी दूर पहाड़ों पर जाएं और सिर्फ बर्फ देखकर, कुछ तस्वीरें खिंचवाकर वापस लौट आएं! ऐसा क्यों करना, जब वहां एडवेंचर और मस्ती के इतने मौके मौजूद हैं? इस बार अपनी विंटर ट्रिप) को थोड़ा खास बनाइए। बर्फ के बीच कुछ ऐसी एक्टिविटीज आजमाइए , जिनका रोमांच आपको लंबे समय तक याद रहेगा।
1. आइस स्केटिंग: बर्फ पर फिसलने का रोमांच
बर्फ पर स्केटिंग करने का अनुभव ही कुछ अलग होता है। आइस स्केटिंग में खास तरह के जूते पहनकर बर्फ की सतह पर फिसलते हुए आगे बढ़ना होता है। पहली बार इसे आजमाने वालों को शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन ट्रेनर की मदद से आप इसे सीख सकते हैं। हालांकि, मस्ती के चक्कर में सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। स्केट्स खरीदने के बजाय शुरुआत में रिंक से किराए पर लें। जूते पैरों में अच्छी तरह फिट होने चाहिए और उनके फीते कसकर बंधे होने चाहिए। हेलमेट, नीपैड्स और रिस्ट गार्ड पहनना न भूलें। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और दस्ताने भी जरूर पहनें।
2. स्कीइंग: बर्फीली ढलानों पर दिखाएं अपना दम
अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो स्कीइंग आपकी ट्रिप का सबसे रोमांचक हिस्सा बन सकती है। इसमें खास जूते और स्की पहनकर बर्फ से ढकी ढलान पर फिसलते हुए नीचे आना होता है। शुरुआत में थोड़ी घबराहट हो सकती है, लेकिन ट्रेनर की मदद से आप इस एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। भारत में स्कीइंग के लिए कश्मीर का गुलमर्ग, हिमाचल का मनाली और उत्तराखंड का औली अच्छे विकल्प माने जाते हैं। तो इस बार सिर्फ बर्फबारी देखने के बजाय बर्फीली ढलानों पर रोमांच का अनुभव भी लीजिए।
3. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। स्नो ट्रेकिंग: बर्फ से ढके रास्तों पर करें एडवेंचर
अगर आपको पहाड़ों की खूबसूरती करीब से देखनी है, तो स्नो ट्रेकिंग जरूर आजमाएं। इसमें बर्फ से ढके पहाड़ी रास्तों, जंगलों और ट्रेल्स पर पैदल सफर किया जाता है। रास्ते में जमी हुई झीलें, बर्फ से लदे पेड़ और दूर तक फैली सफेद पहाड़ियां देखने को मिलती हैं। यह एक्टिविटी आपको प्रकृति के करीब ले जाने के साथ ही रोमांच का भी एहसास कराती है। हालांकि, स्नो ट्रेकिंग के लिए सही जूते, गर्म कपड़े और जरूरी सुरक्षा उपकरण साथ रखें। अनजान रास्तों पर अकेले जाने के बजाय गाइड के साथ ट्रेकिंग करना बेहतर है।
4. विंटर कैंपिंग: अलाव, चाय और तारों भरी रात
सोचिए चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ हों, आसमान में चमकते सितारे हों और सामने जलता हुआ अलाव। सुनने में ही कितना खूबसूरत लगता है न! पहाड़ों के बीच टेंट लगाकर रात बिताना आपकी विंटर ट्रिप को यादगार बना सकता है।शाम को गर्म चाय की चुस्कियों के साथ दोस्तों और परिवार से बातें करना और खुले आसमान के नीचे सुकून के पल बिताना एक अलग ही अनुभव है। इसके लिए सुरक्षित और अधिकृत कैंपिंग साइट चुनें। ठंड से बचने के लिए गर्म स्लीपिंग बैग और जरूरी सामान का इंतजाम जरूर करें।
5. स्नो ट्यूबिंग: बिना ज्यादा मेहनत के लें बर्फ का मजा
अगर आप एडवेंचर तो चाहते हैं, लेकिन स्कीइंग जैसी मुश्किल एक्टिविटी नहीं करना चाहते, तो स्नो ट्यूबिंग आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसमें एक बड़ी, गोल और हवा से भरी रबर की ट्यूब में बैठकर बर्फीली ढलान पर नीचे की ओर फिसलते हैं।
इसमें न तो स्की पहनने की जरूरत होती है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। बस ट्यूब पर बैठिए और बर्फ पर फिसलने का मजा लीजिए। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोग इसका आनंद ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए निर्धारित ट्रैक और सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें।
तो इस बार पहाड़ों पर जाएं तो सिर्फ बर्फ की तस्वीरें लेकर वापस न लौटें। इन एक्टिविटीज के साथ अपनी विंटर ट्रिप में थोड़ा रोमांच, थोड़ी मस्ती और ढेर सारी यादें भी जोड़ें।



