Jeep India ने अपनी तीनरो वाली SUV Meridian का एक खास लिमिटेड एडिशन मॉडल भारतीय बाजार में उतारा है. कंपनी ने इस स्पेशल वर्जन को अपने 85 साल पूरे होने के मौके पर पेश किया है. Jeep Meridian 85th Anniversary Edition की केवल 85 यूनिट्स ही देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. इसे टॉपस्पेक Overland वेरिएंट पर तैयार किया गया है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 36.05 लाख रुपये से शुरू होती है.

18इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं
इस लिमिटेड एडिशन SUV को रेगुलर से अलग पहचान देने के लिए डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. एक्सटीरियर में ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले 18इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं. इसके अलावा 85th Anniversary बैजिंग और खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी शामिल किए गए हैं, जो इसे सामान्य मॉडल से अलग बनाते हैं.
इंटीरियर भी दमदार
केबिन में भी कंपनी ने प्रीमियम टच देने की कोशिश की है. इस स्पेशल एडिशन में ऑलब्लैक इंटीरियर थीम के साथ एक्सेंट्स और कॉन्ट्रास्ट डिटेलिंग दी गई है. ये बदलाव सिर्फ इसी लिमिटेड मॉडल तक सीमित रहेंगे. इसके अलावा ग्राहकों के लिए खास 85th Anniversary AXS पैकेज भी पेश किए गए हैं, जिनमें कारपेट फ्लोर मैट्स, एनिवर्सरी डेकल्स, एंबिएंट लाइटिंग और Sky Lounge सनरूफ इल्यूमिनेशन जैसे एक्सेसरीज शामिल हैं.
दमदार फीचर्स से लैस
Jeep ने Meridian लाइनअप के साथ अपना नया CARA AI वॉयस असिस्टेंट फीचर भी पेश किया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यह एक स्मार्ट इनकार सिस्टम है, जो वॉयस कमांड के जरिए कई काम आसान बनाता है. इसमें नेविगेशन, मौसम की जानकारी, रिमाइंडर सेट करना, फोन कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और कुछ वाहन फीचर्स को आवाज के जरिए ऑपरेट करने की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि यह सिस्टम 52 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें कई भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं. इस खास लिमिटेड एडिशन SUV की बुकिंग देशभर में Jeep डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है.



