जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही है 3 मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए पहले मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है और सीरीज में 01 से बढ़ हासिल कर ली है। अब इस सीरीज का अगला मैच 23 जुलाई दिन शानिवार को खेला जाने वाला है, जो कि हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम पूरी तरह से जीत हासिल करने के लिए मैदान में उतरने वाली है।

इस मैच को अगर भारतीय टीम जीत लेती है, तो सीरीज उसकी छोली में आ जाएगी। हाल ही जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया गया है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से कौन कौन से बल्लेबाज प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।
ये खिलाड़ी करेंगे Team India के लिए ओपनिंग
23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम की ओर से युवा बल्लेबाज अभिषेश शर्मा का ओपनिंग करना पूरी तरह से तय माना जा रहा है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा का साथ देने के लिए 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करने के लिए भेजा जाने वाला है।
दरअसल पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने टीम के लिए काफी विस्फोटक पारी खेली थी। केवल 18 गेंदों में वैभव ने अर्धशतक जड़ दिया था। फैंस को उम्मीद है कि वह दूसरे मैच में भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।
मिडिल ऑर्डर में यह खिलाड़ी आएंगे नजर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भेजा जाने वाला है। पहले मैच में ईशान किशन ने 35 रनों की एक अच्छी पारी खेली थी।
वहीं टीम की ओर से चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर अपना जलवा दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। इसके बाद 5वें नंबर पर उप कप्तान तिलक वर्मा , 6 नंबर पर रिंकू सिंह 7 पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले हैं।
गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों को मौका
वहीं सीरीज के दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी की बात करें तो इस प्लेइंग 11 में कप्तान ने 4 तेज और 1 स्पिनर गेंदबाज को चुनाव किया है।
जो कि टीम को गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत दे सकते हैं। बता दें कि जरुरत पड़ने पर भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी गेंदबाजी करने के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मुकाबले के लिए Team India की प्लेइंग 11
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , ईशान किशन , अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, आशोक शर्मा, मयंक यादव जैसे खिलाड़ियो को शामिल किया जाने वाला है।



