: संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने परिसीमन संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का रास्ता साफ हो सकता है। वहीं, महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को संसद में पेश किए जाने की संभावना है।

विशेष सत्र को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें 30 नवंबर और 2 दिसंबर को फिर से बुलाई गई हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन की ओर से अलगअलग निर्देश जारी किए जाने के बाद दोनों सदनों की बैठक बुलाने का फैसला लिया गया है।
महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार की नजर
संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों पर सरकार आगे बढ़ सकती है। इन विधेयकों के जरिए लोकसभा की सीटों में बढ़ोतरी और महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने की संभावना है।



