जुलाई का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहने वाला है,क्योंकि इस दौरान कई नई कारें लॉन्च और पेश की जाएंगी. अलगअलग सेगमेंट में नए मॉडल देखने को मिलेंगे.खास बात यह है कि अगले महीने दो नई हाइब्रिड SUVs भी लॉन्च होने वाली हैं. इनमें Honda ZRV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और MG Starlight 560 प्लगइन हाइब्रिड शामिल हैं. आइए, इन आने वाली दोनों हाइब्रिड SUVs के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं.

Honda ZRV

Cars India अपनी नई SUV ZRV को CBU के रूप में भारत में लाने की तैयारी कर रही है. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इस कीमत पर यह Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron जैसी SUVs को टक्कर देगी.

इस SUV में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे डुअलमोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है. यह सेटअप मिलकर करीब 184bhp की पावर और 315Nm का टॉर्क देता है. इसमें eCVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फ्रंटव्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा.

इंटीरियर की बात करें तो इसमें डुअल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें 10.25इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 9इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. इसके अलावा वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, लेदरेट सीट्स, 12स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.

MG Starlight 560

16 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में एक नया न्यू एनर्जी व्हीकल पेश करने जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह चीन की Wuling Starlight 560 प्लगइन हाइब्रिड SUV पर आधारित हो सकती है.

इस SUV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी पैक दिया गया है. यह सेटअप मिलकर लगभग 195bhp की पावर और 230Nm का टॉर्क देता है. इसमें लगभग 125 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक रेंज और कुल मिलाकर 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है.

MG की यह नई SUV भारत में करीब 35 लाख से 40 लाख रुपये की कीमत में आ सकती है. लॉन्च के बाद यह Mahindra XUV 7XO और Tata Safari जैसी SUVs को टक्कर देगी.