भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत कल से हो रही है, लेकिन इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है. भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का चुनाव किया है.

सबा करीम ने अपनी टीम में किन 11 खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया है और किन खिलाड़ियों को बाहर रखा है, आइए हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं.

अभिषेकसंजू ओपनर, वैभव को झटका

सबा करीम ने अपनी टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बतौर ओपनर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है, वहीं भारत के बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी को उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में जगह नही दिया है, सबा करीम का मानना है कि शुरुआती मैचों में टीम इंडिया अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने वाली है.

स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपनी प्लेइंग 11 का चुनाव करते हुए सबा करीम ने तीसरे नंबर पर अपनी टीम में ईशान किशन को शामिल किया है, वहीं नंबर 4 पर उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को जगह दी है, जबकि तिलक वर्मा और शिवम दुबे को बतौर फिनिशर अपनी टीम में रखा है.

सबा करीम ने इन गेंदबाजों को Team India में दी जगह

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने अपनी टीम बतौर स्पिनर अक्षर पटेल के अलावा वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है, अक्षर पटेल गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही तेज गेंदबाजी आलराउंडर के रूप में उन्होंने शिवम दुबे के अलावा हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया है.

वहीं बतौर तेज गेंदबाज उन्होंने अनुभव के साथ ही जाने का फैसला किया है, सबा करीम ने अर्शदीप सिंह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया है.

इंग्लैंड के खिलाफ सबा करीम ने चुना Team India की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , ईशान किशन, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह.