भारत के पैसेंजर व्हीकल बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के जुलाई 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक जैसे वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की बिक्री अब पेट्रोल वाहनों के काफी करीब पहुंच गई है.जुलाई में Alternative Fuel वाहनों की हिस्सेदारी 40.59% रही, जबकि पेट्रोल वाहनों की हिस्सेदारी 41.68% थी. यानी दोनों के बीच का अंतर सिर्फ 1.09 प्रतिशत रह गया है. एक साल पहले यह अंतर करीब 13.21 प्रतिशत था, जिससे पता चलता है कि लोगों की पसंद तेजी से बदल रही है.

वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों में सबसे आगे रहा, जिसकी हिस्सेदारी 24.67% रही. इसके बाद हाइब्रिड वाहनों की हिस्सेदारी 8.02% और इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 7.90% रही.
ऑटो सेक्टर की सभी कैटेगरी ने बनाया रिकॉर्ड
जुलाई में भारत के ऑटो रिटेल बाजार में कुल 25,91,138 वाहन बिके, जो पिछले साल के मुकाबले 25.89% ज्यादा हैं. FADA के अनुसार, पहली बार ऐसा हुआ है जब ऑटो सेक्टर की सभी छह कैटेगरी टूव्हीलर, थ्रीव्हीलर, पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट ने जुलाई में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया.
टूव्हीलर की बिक्री सबसे ज्यादा रही. जुलाई में 18,18,289 दोपहिया वाहन बिके, जो पिछले साल से 28.25% ज्यादा हैं. वहीं पैसेंजर व्हीकल बिक्री पहली बार जुलाई में 4 लाख के आंकड़े को पार कर गई और 4,16,555 यूनिट रही.
की बिक्री भी बढ़कर 99,666 यूनिट रही. इसके अलावा ट्रैक्टर, थ्रीव्हीलर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई.
बिक्री बढ़ने की क्या रही वजह?
FADA के वाइस प्रेसिडेंट साई गिरिधर के मुताबिक, ऑटो बाजार की ग्रोथ सिर्फ किसी एक वजह से नहीं आई, बल्कि कई कारणों से बढ़ी है. इनमें GST 2.0 के कारण कम कीमत, आसान फाइनेंस सुविधा और त्योहारों का बेहतर समय शामिल है.
अगस्त के लिए डीलर्स में बढ़ा भरोसा
आने वाले महीने को लेकर डीलर्स का भरोसा भी मजबूत हुआ है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। करीब 74.30% डीलर्स को उम्मीद है कि अगस्त में बिक्री बढ़ेगी। वहीं 22.90% डीलर्स को बाजार स्थिर रहने की उम्मीद है और सिर्फ 2.80% को गिरावट का अंदेशा है.डीलर्स को उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस, ओणम और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों से बिक्री को फायदा मिलेगा. साथ ही अच्छे मानसून से ग्रामीण इलाकों में खर्च बढ़ने की उम्मीद है.
अगले तीन महीने ऑटो बाजार के लिए अच्छे संकेत
FADA के अनुसार, अगस्त से अक्टूबर के बीच बाजार को लेकर माहौल काफी सकारात्मक है. करीब 87.85% डीलर्स को उम्मीद है कि इन तीन महीनों में बिक्री बढ़ेगी.हालांकि, FADA ने यह भी कहा है कि पिछले साल की कमजोर बिक्री के कारण इस साल के आंकड़े थोड़े ज्यादा दिख सकते हैं. इसके बावजूद वित्त वर्ष 2027 के शुरुआती चार महीनों में ऑटो रिटेल सेक्टर की ग्रोथ 18.27% रही है, जो अब तक की सबसे मजबूत शुरुआत है.



