कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों के साथ संवाद कर रहे हैं. ‘छात्रों की गूंज’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में देरी जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सभी AI की बात करते हैं, लेकिन आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है. डेटा से AI बना सकते हैं, लेकिन AI से डेटा नहीं बना सकते हो. डेटा आपका, यूथ पोटेंशियल आपका, लेकिन सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है.
उन्होंने कहा कि 1000 में से केवल 12 युवाओं को स्थायी नौकरी मिलती है. आपका डेटा छीन लिया जाता है और बड़ीबड़ी कंपनियोंं को आपका डेटा दिया जाता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आपको कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है, जितना रील बनाना चाहते हो, बनाओ, यह 21वीं सदी का नशा है. उन्होंने कहा कि डेटा आपका, दर्द आपका और दौलत इनकी.
डेटा और युवा क्षमता से होती है देश की तरक्की
राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में आप जैसे 40 करोड़ ऊर्जावान युवा हैं; यही देश की ताकत है. लोग चीन, अमेरिका और रूस की बात करते हैं, लेकिन 21वीं सदी में भारत के युवाओं और उनकी क्षमता के सामने वे सब फीके पड़ जाते हैं. 21वीं सदी में किसी देश की तरक्की दो चीजों पर निर्भर करती है—आपकी युवा क्षमता और आपके द्वारा बनाया गया डेटा.
उन्होंने कहा कि भारत के पास युवा भी हैं और दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा भी. हर भारतीय रोज़ाना एक गीगाबाइट डेटा इस्तेमाल करता है; भविष्य की तरक्की इसी डेटा और आपकी क्षमता से होगी. युवा और डेटा मिलकर ही 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था बनाते हैं.
नफरत नहीं, मोहब्बत के साथ युवाओं ने रखी आवाज
यह कार्यक्रम कांग्रेस की ओर से युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की कोशिश के बीच आयोजित किया गया. पार्टी लगातार बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सरकारी भर्तियों में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाती रही है.
उन्होंने कहा कि हर संस्था में प्रचारक, मीडिया में प्रचारक, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में प्रचारक, सोच में कंट्रोल करने का तरीका है. राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के युवाओं ने डर का सामना किया और देश को बदल दिया. आपने अपनी आवाज रखी, नफरत के साथ नहीं, मोहब्बत के साथ अपनी आवाज रखी.
छात्रों के भविष्य के संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कार्यक्रम को लेकर कहा कि पार्टी हर छात्र के भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखेगी. पार्टी ने कहा कि छात्रों की गूंज प्रयागराज से ऐसी आवाज उठाने का मंच है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देगी.



