चाहे आपको रोज ऑफिस जाने के लिए बाइक चाहिए या लंबी दूरी का सफर करना हो या फिर पहली बार अपनी पसंद की बाइक खरीदने का मन बना रहे हों. सही बाइक चुनना बहुत जरूरी है. अगर आप भी पहली बार बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ बाइक का लुक और कीमत देखना काफी नहीं है. आपको कुछ दूसरी जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए.

पहले तय करें बाइक किस काम के लिए चाहिए

बाइक खरीदने से पहले यह सोचें कि आप इसका इस्तेमाल किस तरह करेंगे. अगर से रोज शहर में आना जाना है तो कम सीसी और अच्छा माइलेज देने वाली बाइक आपके लिए सही रहेगी. वहीं अगर आपको लंबी दूरी तय करनी है या एडवेंचर राइडिंग पसंद है तो ज्यादा पावर वाली क्रूजर. स्पोर्ट्स या एडवेंचर बाइक बेहतर विकल्प हो सकती है.

बजट तय करते समय पूरा खर्च जोड़ें

बाइक खरीदते समय केवल एक्स शोरूम कीमत देखकर बजट न बनाएं. ऑन रोड कीमत में रजिस्ट्रेशन. इंश्योरेंस. रोड टैक्स और दूसरे खर्च भी जुड़ते हैं. इसके अलावा बाइक की सर्विस. ईंधन और रखरखाव पर होने वाले खर्च को भी पहले से ध्यान में रखें. इससे बाद में बजट बिगड़ने की परेशानी नहीं होगी.

इंजन और माइलेज पर भी दें ध्यान

बाइक का इंजन उसकी ताकत और चलने के तरीके पर काफी असर डालता है. आमतौर पर 100 सीसी से 150 सीसी तक की बाइक रोज शहर में चलाने के लिए अच्छी रहती है. अगर आपको हाईवे पर ज्यादा सफर करना है या ज्यादा पावर चाहिए तो 200 सीसी या उससे ज्यादा इंजन वाली बाइक देख सकते हैं. इसके साथ बाइक का भी जरूर देखें. अच्छा माइलेज लंबे समय में ईंधन का खर्च कम कर सकता है.

आराम और सुरक्षा को नजरअंदाज न करें

बाइक खरीदने से पहले उसकी सीट की ऊंचाई. हैंडल और बैठने की स्थिति जरूर जांचें. अगर मौका मिले तो टेस्ट राइड लेकर देखें कि बाइक चलाने में आपको आराम महसूस हो रहा है या नहीं. सुरक्षा के लिए एबीएस. डिस्क ब्रेक. अच्छे टायर और बेहतर लाइट जैसे फीचर्स को भी जरूर देखें. ये फीचर्स मुश्किल हालात में काफी मददगार साबित हो सकते हैं.

सर्विस सेंटर और दोबारा बेचने की कीमत देखें

ऐसी बाइक खरीदना बेहतर होता है जिसका सर्विस सेंटर आपके शहर में आसानी से मिल जाए. साथ ही बाइक के स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से उपलब्ध होने चाहिए. बड़े और लोकप्रिय ब्रांड की बाइक की दोबारा बेचने पर कीमत भी अक्सर बेहतर मिलती है. इससे भविष्य में बाइक बेचते समय फायदा हो सकता है.

बाइक लोन लेने से पहले तुलना करें

अगर आप बाइक खरीदने के लिए लोन लेने वाले हैं तो जल्दबाजी में कोई भी लोन न चुनें. अलग अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियों की ब्याज दर. प्रोसेसिंग फीस. ईएमआई. लोन की अवधि और समय से पहले लोन चुकाने की शर्तों को जरूर देखें. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। सही लोन चुनने से आपका कुल खर्च कम हो सकता है.

ऑफर वारंटी और इंश्योरेंस भी जांचें

बाइक खरीदते समय कंपनी की तरफ से मिलने वाले ऑफर के बारे में भी जानकारी लें. कई बार त्योहार या खास मौकों पर कैश डिस्काउंट. फ्री एक्सेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे मिलते हैं. इसके अलावा अच्छा इंश्योरेंस लेना भी जरूरी है. इससे दुर्घटना. चोरी या किसी दूसरे नुकसान की स्थिति में आर्थिक मदद मिल सकती है.