भारतीय टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी सरफराज खान बीते लंबे से समय से टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह लगातार घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे थे, जिसका फल अब जाकर सरफराज खान को मिल गया है। दरअसल हाल ही में बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को भारतीय टीम का हिस्सा बना दिया है।

टीम इंडिया में वापसी होने के बाद सरफराज खान ने अपने फैंस के साथ खुशी जाहिर की है। इस दौरान खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है, तो आइए हम आपको भी इस पोस्ट के बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सरफराज खान की पोस्ट

दरअसल सरफराज खान बीते काफी समय से भारतीय टीम में वापसी के कारण घरेलू क्रिकेट में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान खिलाड़ी नौ घरेलू क्रिकेट टीम के लिए कई सारी विस्फोटक पारी खेली है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जिसके बाद अब सरफराज खान को भारतीय टीम में साईं सुदर्शन के स्थान पर टीम में वापसी का मौका दे दिया गया है। इस दौरान खिलाड़ी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर एकक फोटो शेयर की है जो की सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इन फोटो में सरफराज खान भारतीय टीम की ट्रेवलिंग जर्सी पहने हुए अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि सरफराज खान यह उम्मीद है कि उन्हें इस सीरीज के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। अब देखना होगा की बोर्ड इस बारे में क्या फैसला लेता है।

भारतीय टीम के लिए Sarfaraz Khan का करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के लिए सरफराज खान के केवल 6 टेस्ट मैचों में अपना प्रदर्शन दिखाया है। इन 6 मैचों में खिलाड़ी ने 1 शतकीय पारी खेली है। इसी के साथ ही 3 बार अर्धशतकीय पारी भी खेली है।

बता दें कि साल 2024 में मुंबई के वानखेड़े के स्टेडिया में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में सरफराज ने अपना आखिरी मैच खेला था जिसके बाद से वह लगातार भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर से उनकी टीम में वापसी हो गई है।

फैंस को उम्मीद है की इतने लंबे समय के बाद टीम में वापसी होने के बाद सरफराज खान अपने आपको साबित करने कि पूरी कोशिश करेंगे और सीरीज में कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आएंगे।