हुंडई ने अपनी पॉपुलर छोटी SUV Exter का नया नाइट एडिशन लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल में SUV को पूरी तरह ब्लैक थीम दी गई है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और दमदार नजर आता है. Hyundai Exter Knight की शुरुआती कीमत ₹8.13 लाख रखी गई है. इसका टॉप वेरिएंट ₹9.60 लाख तक जाता है.

कंपनी ने Exter Knight को कुल चार वेरिएंट में पेश किया है. इसमें पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल AMT और HyCNG Duo जैसे विकल्प शामिल हैं. खास बात यह है कि कंपनी ने इस एडिशन में इंजन या दूसरे मैकेनिकल हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. मुख्य बदलाव इसके डिजाइन और इंटीरियर में किए गए हैं.
ब्लैक थीम में बदला Exter का लुक
Exter Knight को बाहर से काफी अलग लुक देने की कोशिश की गई है. इसमें मैट ब्लैक Hyundai और Exter बैज दिए गए हैं. आगे और पीछे डार्क ग्रे बंपर गार्निश मिलती है. इसके अलावा साइड में भी डार्क ग्रे गार्निश दी गई है. SUV में खास Knight बैजिंग और 15इंच के ब्लैक अलॉय व्हील मिलते हैं. आगे के ब्रेक कैलिपर्स को लाल रंग दिया गया है, जो ब्लैक थीम के साथ काफी स्पोर्टी दिखाई देते हैं. कुछ निचले वेरिएंट में डार्क ग्रे स्टाइल वाले स्टील व्हील मिलेंगे. इसे Titanium Black, Atlas White, Starry Night, Titan Grey और Golden Bronze जैसे कलर में खरीदा जा सकता है.
अंदर भी मिलेगा ऑलब्लैक लुक
SUV के केबिन में भी ब्लैक थीम को बरकरार रखा गया है. डैशबोर्ड और केबिन में ब्रास कलर के टच दिए गए हैं. इसमें ब्लैक सेमीफैब्रिक सीटें, एम्बर फुटवेल एम्बिएंट लाइटिंग और कुछ वेरिएंट में ब्लैक Dकट स्टीयरिंग व्हील मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
इंजन में कोई बदलाव नहीं
Exter Knight में पहले वाला 1.2लीटर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसे 5स्पीड मैनुअल और स्मार्ट AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा कंपनी 1.2लीटर HyCNG Duo इंजन का विकल्प भी दे रही है, जो 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. Hyundai के मुताबिक, उसके Knight Edition मॉडल्स को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 2022 में शुरुआत के बाद कंपनी अब तक 1 लाख से ज्यादा Knight मॉडल बेच चुकी है. नए Exter Knight के जरिए कंपनी छोटी SUV में एक अलग और ज्यादा स्पोर्टी विकल्प देना चाहती है.



