आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अगस्त 2026 में महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया व्यापक टर्म प्लान ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’ लॉन्च किया है। यह प्लान लाइफ इंश्योरेंस के साथ हेल्थ और वेलनेस सुविधाओं को जोड़ते हुए महिलाओं की बदलती सुरक्षा और स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर में महिलाओं के लिए 15% लाइफटाइम प्रीमियम डिस्काउंट, महिलाविशेष हेल्थ मैनेजमेंट और वेलनेस सेवाएँ तथा प्रेग्नेंसी ब्रेक फीचर शामिल हैं। प्रेग्नेंसी ब्रेक सुविधा के जरिए महिलाएँ गर्भावस्था के दौरान अपनी प्रीमियम किश्तों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती हैं।
प्लान में चाइल्ड एजुकेशन केयर की सुविधा भी दी गई है। इसके तहत 10 साल तक हर साल बढ़कर मिलने वाली इनकम का लाभ मिलता है। इस ऑप्शन में नॉमिनी को मिलने वाला डेथ बेनिफिट अगले 10 सालों तक हर साल 10% बढ़कर नियमित आय के रूप में मिलता है।
लॉन्च के बारे में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर श्री विकास गुप्ता ने कहा, “भारतीय महिलाएँ कई भूमिकाएँ निभाती हैं। इस वजह से उनकी वित्तीय योजना की जरूरतें अलग होती हैं और जीवन के अलगअलग चरणों में बदलती रहती हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर को व्यापक सुरक्षा देने के साथ ही उनकी अनोखी स्वास्थ्य और वेलनेस जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लाइफ इंश्योरेंस के साथ प्रेग्नेंसी ब्रेक और लाइफटाइम डिस्काउंट जैसी सुविधाओं को जोड़कर हम एक ऐसा समाधान दे रहे हैं, जो महिलाओं को उनके वित्तीय भविष्य और सेहत दोनों को सुरक्षित रखने में मदद करता है।”
इस प्रोडक्ट में महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ मैनेजमेंट सेवाएँ भी शामिल हैं। इनमें कई स्पेशलिटीज़ के डॉक्टरों से टेलीकंसल्टेशन, सालाना हेल्थ चेकअप, हेल्थ रिस्क असेसमेंट, वेलनेस कंटेंट, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक पर डिस्काउंट तथा अन्य हेल्थकेयर फायदे शामिल हैं।
आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर के तहत कुल 92,100 रुपए तक के फायदे मिलते हैं। इनमें महिलाओं के लिए खास तौर पर 25,000 रुपए तक के हेल्थ और वेलनेस फायदे शामिल हैं, जिससे महिला ग्राहकों को अतिरिक्त वैल्यू मिलती है।
आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर को कंपनी की डिजिटल क्षमताओं का भी सपोर्ट मिला है। इसके जरिए ग्राहक इसे आसानी से खरीद सकते हैं, सुविधाजनक सेल्फसर्विस ऑप्शन का लाभ उठा सकते हैं और बिना परेशानी के क्लेम प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का उद्देश्य ऐसे प्रोडक्ट तैयार करना है, जो ग्राहकों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ उन्हें मजबूत बनाएँ। ग्राहकों को सबसे आगे रखने की यह सोच कंपनी के वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजों में भी दिखाई देती है। कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% रहा, जो इंडस्ट्री में सबसे आगे है, जबकि नॉनइन्वेस्टिगेटिव इंडिविजुअल डेथ क्लेम का औसत सेटलमेंट टर्नअराउंड टाइम सिर्फ 1 दिन है।



