Toyota Kirloskar Motor ने अपनी मिडसाइज SUV Urban Cruiser Hyryder का नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. इसे Toyota Hyryder Aero Black Edition नाम दिया गया है. इस स्पेशल एडिशन में SUV को ऑलब्लैक और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है.

टोयोटा ने इस स्टाइलिंग पैकेज Aero Black Edition की कीमत 31,999 रुपये रखी है. इसे Midnight Black कलर में G और V वेरिएंट के साथ पेश किया गया है. यह Neo Drive और Strong Hybrid दोनों इंजन ऑप्शन में आती है.इसके अलावा ग्राहक अपनी SUV को और ज्यादा खास बनाने के लिए डीलर से All Black Package भी लगवा सकते हैं. इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हाइराइडर के बेस एक्सशोरूम कीमत करीब 11.31 लाख रुपये से शुरू होता है और टॉप वेरिएंट 20 लाख रुपये के आसपास तक जाता है.
Hyryder Aero Black Edition में क्या खास है?
नए Aero Black Edition में रेगुलर Hyryder के मुकाबले कई बाहरी डिजाइन अपडेट किए गए हैं. इसमें ब्लैक थीम को और ज्यादा उभारने के लिए कई नए एलिमेंट जोड़े गए हैं.
इसमें ये बदलाव मिलते हैं:
- फ्रंट ग्रिल पर नया अपर गार्निश
- नया फ्रंट स्पॉयलर
- हेडलैंप गार्निश
- टेलगेट गार्निश
- रियर स्पॉयलर
- खास Aero Black लिमिटेड एडिशन बैज
इन बदलावों की वजह से Hyryder का लुक पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और अलग नजर आता है. खासतौर पर ऑलब्लैक थीम SUV को ज्यादा प्रीमियम रोड प्रेजेंस देती है.
Strong Hybrid इंजन और माइलेज
Toyota Hyryder Strong Hybrid वर्जन में 1.5लीटर TNGA Atkinson Cycle पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 92 bhp की पावर देता है. इसके साथ 79 bhp का इलेक्ट्रिक मोटर और 177.6V का लिथियमआयन बैटरी पैक दिया गया है.
दोनों को मिलाकर SUV की कुल पावर 114 bhp है. इसमें eCVT गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी के मुताबिक, Strong Hybrid वर्जन 27.97 kmpl तक का माइलेज देता है.
Neo Drive इंजन भी है ऑप्शन
Hyryder को Neo Drive पावरट्रेन के साथ भी खरीदा जा सकता है. इसमें 1.5लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है.इस इंजन के साथ 5स्पीड मैनुअल और 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. मैनुअल वर्जन में AWD यानी ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी दिया गया है.
कंपनी ने क्या कहा?
Toyota Kirloskar Motor के Executive Vice President, SalesServiceUsed Car Business & Profit Enhancement, Sabari Manohar ने कहा कि Urban Cruiser Hyryder अपने स्टाइलिश डिजाइन, टेक्नोलॉजी और बेहतर आराम की वजह से SUV ग्राहकों को पसंद आ रही है.
उन्होंने कहा कि Aero Black Edition के जरिए कंपनी Hyryder को और ज्यादा युवा और आकर्षक लुक देना चाहती है. ऑलब्लैक डिजाइन SUV के प्रीमियम लुक को बढ़ाता है और सड़क पर इसकी मौजूदगी को पहले से ज्यादा दमदार बनाता है.



