फर्श पर पड़े दाग छुड़ाने के लिए घर पर ही आप रसोई में रखी कुछ चीजों से क्लीनर तैयार कर सकती हैं. इसमें केमिकल भी नहीं होगा, इसलिए किसी तरह का नुकसान होने की संभावना न के बराबर होती है. ये क्लीनर आपके फर्श को चमकाने के साथ ही घर में एक भीनी खुशबू फैलाएगा और कीड़ेमकोड़ो को आने से भी रोकेगा. जान लेते हैं स्टेप बाय स्टेप कि इसे किस तरह से बनाएं.

बरसात के मौसम में खासकर घर में सीलन होना, इस वजह से छोटे कीड़े आने लगना जैसी चीजें काफी परेशान करती हैं. ऐसे में बाजार से क्लीनर खरीदने की बजाय इसे घर पर ही तैयार करना एक बढ़िया और किफायती ऑप्शन हो सकता है.
क्लीनर बनाने के लिए इनग्रेडिएंट्स
घर पर नेचुरल क्लीनर बनाने के लिए आपको कुछ बेसिक इनग्रेडिएंट्स चाहिए होंगे.
- 2 से 3 कपूर की टिकिया
- 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
- 3 चम्मच सफेद नमक
- 1 से डेढ़ गिलास पानी
- 23 चम्मच सफेद सिरका
- 2 बड़े नींबू का रस
- खुशबू के लिए कोई भी एसेंशियल ऑयल 56 बूंदें
Getty Images
इस तरह से बनाएं क्लीनर
बर्तन में पानी लेकर इसमें कपूर को पीसकर मिला लें. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। नमक और बेकिंग सोडा भी एड करें और चम्मच से घोल लें. इसमें नींबू का रस और सिरका भी डालकर मिलाएं. इसके बाद एक बोतल में भर लें. अब इसमें एसेंशियल ऑयल एड करें और ढक्कन लगाने के बाद बोतल को अच्छी तरह से शेक कर लें.
कैसे करें इसका यूज?
इस क्लीनर को यूज करने के लिए आप पोंछे के पानी में दो से तीन ढक्कन एड कर सकती हैं. इसके अलावा जहां दाग हो वहां पर सीधे स्प्रे करके क्लीन करना सही रहता है. ये क्लीनर गंदगी के साथ ही बैक्टीरिया को भी साफ करेगा और कीड़ेमकोड़ो को भी आने से रोकेगा.
कैसे काम करता है ये क्लीनर
क्लीनर में एशेंसियल ऑयल के साथ ही कपूर और नींबू भी है जो घर में एक भीनी खुशबू फैलाने का काम करेंगे. इसी के साथ बेकिंग सोडा भी क्लीनिंग के साथ गंध को सोखने का काम करता है और विनेगर भी बेहतरीन नेचुरल क्लीनर होता है. नमक भी एक बढ़िया क्लीनिंग एजेंट है और मक्खियों को भी दूर रखता है.



