नई दिल्ली। Airtel Payments Bank में करीब एक दशक बाद बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल 30 सितंबर 2026 को Airtel Payments Bank के नॉनएग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से हटेंगे और बैंक के बोर्ड से भी बाहर हो जाएंगे।

उनकी जगह डॉ. शबनम सिन्हा 1 अक्टूबर 2026 से Airtel Payments Bank की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। उनकी नियुक्ति को बैंक के बोर्ड के साथसाथ भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी भी मिल चुकी है।

कौन हैं शबनम सिन्हा?

शबनम सिन्हा बैंक के बोर्ड में पहले से स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास विकास वित्त, वित्तीय सेवाओं, सार्वजनिक नीति और संस्थागत बदलाव के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वह विश्व बैंक में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।

Airtel Payments Bank के मुताबिक, सिन्हा ने विश्व बैंक में एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों की सरकारों एवं संस्थानों के साथ गवर्नेंस, जोखिम प्रबंधन और परिचालन प्रभावशीलता जैसे क्षेत्रों में काम किया है।

सुनील मित्तल का करीब 10 साल का सफर

सुनील भारती मित्तल अप्रैल 2016 से Airtel Payments Bank के नॉनएग्जीक्यूटिव चेयरमैन रहे हैं। बैंक के अनुसार, उनके नेतृत्व में बैंक ने अपने कारोबार का विस्तार किया और डिजिटल बैंकिंग व वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई।

मित्तल ने नेतृत्व परिवर्तन पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उन्हें बैंक की यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है और उन्हें विश्वास है कि शबनम सिन्हा बैंक की मजबूत नींव को आगे बढ़ाएंगी।

आगे क्या बदलेगा?

शबनम सिन्हा के सामने डिजिटल वित्तीय सेवाओं के विस्तार, ग्राहकों तक बैंकिंग की पहुंच बढ़ाने और Airtel Payments Bank की अगली विकास यात्रा को मजबूत करने की चुनौती होगी। बैंक का कहना है कि नई चेयरपर्सन के अनुभव से डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।