बांझ होने का ताना मारती थी भाभी, 9 साल के बेटे की कर डाली हत्या!!


बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स और उसकी पत्नी ने एक 9 साल के बच्चे की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसकी मां उन दोनों को ताना मारती थी.

बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामला बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव का है. अपने ही 9 साल के भतीजे की हत्या के आरोप में गणेश प्रजापति और उसकी पत्नी अमृता को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी को 9 साल का अभिषेक कहीं गायब हो गया था. काफी खोजबीन की गई है. लेकिन जब अभिषेक नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने भी काफी ढूंढा लेकिन अभिषेक कहीं नहीं मिला. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आखिरकार 5 दिन बाद घाघरा नदी के किनारे उसका शव मिला.

पुलिस का कहना है कि जब जांच की तो पता चला कि गणेश और अमृता ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने बच्चे की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि बच्चे की मां इन दोनों को ताना मारा करती थी. गणेश और अमृता की कोई औलाद नहीं थी. इसलिए अभिषेक की मां दोनों को बांझ होने का ताना मारती थी. इसी का बदला लेने के लिए दोनों ने 9 साल के मासूम की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *