गर्लफ्रेंड को लिटाया और खुद भी लेट गए, जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बेशर्मी!


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. साल 2007 और 2024 के बाद अब 2026 टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया चैंपियन बनी है. अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा, टीम इंडिया के साथ पूरा देश जश्न में डूब गया. स्टेडियम में लाखों फैंस एक साथ टीम इंडिया को चीयर कर रहे थे. खिलाड़ी अपने कंधे पर तिरंगा रखे एक महीने तक चले टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव भरे सफर को याद कर रहे थे.

हर किसी के चेहरे पर एक अलग तरह का सुकून था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के फैमिली मेंबर भी ग्राउंड पर आ गए थे. हर कोई भारतीय टीम के चैंपियन बनने से खुश था, लेकिन टीम इंडिया के हार्दिक पंड्या जीत की खुशी में इस कदर बेपरवाह हो गए कि उन्होंने बेशर्मी की हद ही पार कर दी. मैच खत्म होते ही हार्दिक की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी ग्राउंड पर आ गई थीं. गर्लफ्रेंड को देखते ही हार्दिक भूल गए के स्टेडियम में लाखों की संख्या में दर्शक और हर तरफ कैमरे की उन पर नजर है. इस दौरान हार्दिक ने महिका से अपनी खुशी का इजहार करते हुए किस किया, लेकिन हद तो तब हो गई जब हार्दिक ग्राउंड पर बने स्टेज पर खुद लेटे और फिर महिका को भी नीचे लिटा दिया, जिसका एक वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

क्या हार्दिक भूल गए हैं मर्यादा
टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर खुश होने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती जिसकी अपनी एक मर्यादा होती है. ऐसा नहीं है कि हार्दिक से पहले क्रिकेट के मैदान पर किसी खिलाड़ी का परिवार उन्हें सपोर्ट करने नहीं आया हो. विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा को अनगिनत बार स्टेडियम में सपोर्ट करते हुए देखा गया है. विराट ने जब मैच जीता या शतक लगाया तो अनुष्का के लिए उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया, लेकिन विराट के इजहार में हमेशा एक मर्यादा रही.

वहीं, हार्दिक पांड्या के मामले ये बिल्कुल अलग है. हार्दिक पांड्या की अपनी निजी लाइफ है. अपनी प्रेमिका के साथ उन्हें लवी-डवी होने का पूरा हक है, लेकिन आपको ये भी ध्यान रखना होगा है कि आप जब भारतीय टीम की जर्सी में होते हैं तो आप पर पूरे देश की नजर होती है. आपको हर उम्र के लोग देखते हैं. ऐसे में जीत की खुशी का हवाला देकर आप पूरी दुनिया के सामने रोमांस करते हैं तो उसका अलग मैसेज जाता है. क्योंकि आप किसी फिल्म में परफॉर्म नहीं कर रहे हैं, बल्कि आपकी पहचान एक नेशनल हीरो की है. आपने भारत को कई अनगिनत मैचों जीत दिलाई हैं. ऐसे हार्दिक खुद सोचना होगा वह करते हैं उसका क्या मैसेज जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *