मुस्लिम बनकर मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे का हो गया ऐसा हाल, जानकर हिल जायेंगे!


मुंबई: धर्मांतरण एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर देशभर में बहस छिड़ हुई है. कई राज्यों में इसके खिलाफ कानून बनाए गए हैं. आम लोग ही नहीं खास लोग भी जबरन धर्मांतरण का शिकार हो चुके हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उनमें से एक हैं मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे. उनका सिर्फ धर्म ही नहीं बदलवाया गया बल्कि खूब जुल्म भी किए गए. लेकिन अब उन्होंने घर वापसी कर ली है. उनको क्या-क्या सहना पड़ा, अपने साथ हुई ज्यादती को सायली ने खुद बयां किया है.

मिस इंडिया अर्थ ने सहा धर्मांतरण का दर्द
‘मिस इंडिया अर्थ 2019’ की विजेता रहीं सायली सुर्वे ने कभी प्यार की खातिर अपना धर्म और घर छोड़ दिया था. लेकिन, अब एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौट आई हैं. सायली सुर्वे ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद उनका जबरन धर्मांतरण कराया गया और उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

पुणे के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली सायली सुर्वे ने परिवार के विरोध के बावजूद मीरा-भाईंदर के फेमस उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज की थी. सायली का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाने लगा. शादी के बाद न केवल उनका उत्पीड़न किया गया, बल्कि उनका धर्म परिवर्तन भी कराया गया.

बच्चों की खातिर हर अपमान सहा, अब घर वापसी
सायली के आतिफ तासे 4 बच्चे हुए. उनका दावा है कि बच्चों की खातिर वो हर अपमान सहती रहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत के बावजूद उन्हें सही समय पर मदद नहीं मिली. आखिर में हिंदू संगठनों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने घर वापसी की. सायली ने वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के जरिए अपना नाम बदलकर अब ‘आद्या सुर्वे’ रख लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *