
Trump’s counterterrorism chief quits: अमेरिका और ईरान की जंग के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. अमेरिका में एक बड़े स्तर के अधिकारी ने ईरान के साथ अमेरिका की जंग पॉलिसी पर सवाल खड़ किया. इसके साथ ही उन्होंने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया. दरअसल, यूएस काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट (Joe Kent) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी अंतरात्मा ईरान के साथ जारी युद्ध का समर्थन करने को तैयार नहीं हो रही है. उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि ईरान से अमेरिका को कई तत्कालिक खतरा नहीं था. ये युद्ध केवल इजरायल के दबाव में शुरू किया गया.
हैरान करने वाली बात है कि जो (Joe Kent) ने अपने पद से ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ रहे हैं. इस युद्ध की वजह से कच्चे तेल के बाजार पर बुरा असर पड़ा है और कई देशों में ईंधन संकट गहराने लगा है. केंट के इस्तीफे से संघर्ष के तेज होने के बाद अमेरिकी प्रशासन से हुए सबसे चर्चित इस्तीफों में एक का पता चलता है.
ट्रंप के अधिकारी ने खड़े किए कई सवाल
यूएस काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने अपने इस्तीफे के साथ अमेरिका की नीतियों पर सवाल खड़ा किया है. जो केंट अमेरिका की एक अहम खुफिया एजेंसी का नेृतृत्व कर रहे थे. उनका मुख्य काम अमेरिका के लिए आतंकवादी खतरों की पहचान करना और उनका विश्लेषण करना था. हालांकि, केंट की ओर से दावा किया गया कि ईरान से अमेरिका को कोई तत्कालिक खतरा नहीं था. सबसे हैरान करने वाली बात है कि केंट ने यहां तक दावा कर दिया कि अमेरिका ने इजरायल के दबाव में आकर ईरान के साथ जंग शुरू की है.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
एक पत्र के माध्यम से जो केंट ने अपना इस्तीफा दिया और इस पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. अपने पत्र में उन्होंने अपने इस्तीफे की वजहों पर प्रकाश डाला. इस पत्र में केंट की ओर से कहा गया कि वह उन मूल्यों और विदेश नीतियों का समर्थन करते हैं, जिसके आधार पर राष्ट्रपति ने साल 2016, 2020 और 2024 में चुनाव प्रचार किया, लेकिन ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान की शुरुआत करने का फैसला रही नहीं है.