15 साल के वैभव सूर्यवंशी से हारी दिग्गजों से भरी CSK, ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की ये गलती बनी शर्मनाक हार की वजह

CSK vs RR Match Reports

CSK vs RR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के तीसरे मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से हुआ. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बेहद खराब बल्लेबाजी की, टीम के लिए सिर्फ 3 बल्लेबाज ऐसे थे जो दोहरे अंक तक पहुंच सके थे.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जेमी ओवरटन के 43 रनों की बदौलत 19.4 ओवरों में 127 रन ही बना सकी, इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 13वें ओवर में इस मैच को अपने नाम कर लिया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 17 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा.

CSK ने की बेहद खराब बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आज बेहद खराब बल्लेबाजी की. चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती 4 बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 14 रन बना सके. टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 6-6 रन बनाए, वहीं नंबर 3 पर आयुष म्हात्रे अपना खाता तक नही खोल सके, वहीं नंबर 4 पर आए मैथ्यू शॉर्ट सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए.

वहीं इसके बाद सरफराज खान और कार्तिक शर्मा ने सीएसके की पारी को संभालने की कोशिस की, सरफराज खान ने जहां 17 रन बनाए, वहीं कार्तिक शर्मा ने 18 रनों की पारी खेली. वहीं इसके बाद आने वाले शिवम दुबे भी सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आने वाले खिलाड़ी नूर अहमद 1 और मैट हेनरी 5 एवं अंशुल कंबोज 7 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इन बल्लेबाजों ने जेमी ओवरटन का साथ दिया, जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत सीएसके की टीम 127 रनों तक पहुंच सकी.

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा और नंद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट झटके, वहीं ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला.

राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 12.1 ओवरों में जीता मैच

राजस्थान रॉयल्स की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआती की. वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सिर्फ 17 गेंदों में 51 रनों की पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स से मैच छीन लिया. वहीं इसके बाद आने वाले ध्रुव जुरेल ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए.

हालांकि मैच का अंत यशस्वी जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने किया. यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं रियान पराग ने 11 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 रनों की नाबाद पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 12.1 ओवरों में ही 8 विकेट से जीत दिला दी.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अंशुल कंबोज ने 3 ओवरों में 27 रन खर्च करके 2 विकेट झटके.

ALSO READ: चेकिंग में ‘बैट गेज’ में फंसा रोहित का बल्ला, तो हिटमैन ने अंपायर से कहा “आप कुछ नही जानते, मुझे जाने दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *