दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन फिर बरसेंगे बदरा; कहां गिरेंगे ओले?!


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का पहला सप्ताह भी बारिश के साथ ही बीतेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से दिल्ली में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जो पूरे सप्ताहांत तक जारी रहने की उम्मीद है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा दिल्ली-एनसीआर में 3 और 4 अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। उधर, उत्तर भारत के कई हिस्सों में ओले गिरने की भी आशंका है।

मंगलवार और बुधवार के बीच हुई बारिश के बाद बुधवार को दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 100 से 37 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

कब तक होगी बारिश?
मंगलवार रात 11:30 बजे से बुधवार तड़के 2:30 बजे के बीच दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर 6.4 मिमी, आया नगर में 6.8 मिमी, रिज में 2.6 मिमी बारिश हुई। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण आठ-नौ अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ”येलो अलर्ट” जारी किया है।

30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 20 से 30 किमी/घंटा (झोंके 40 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 36 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार- सोमवार को यह गिरकर 33 और 19 डिग्री रह सकता है। उधर, बारिश और हवाओं के चलते दिल्ली की हवा में काफी सुधार हुआ है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 113 (मध्यम श्रेणी में) दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 171 था। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक हवा की स्थिति ”मध्यम” श्रेणी में ही बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *