KKR vs SRH: अजिंक्य रहाणे की इस छोटी सी गलती की वजह से केकेआर को करना पड़ा 65 रनों से शर्मनाक हार का सामना

KKR vs SRH IPL 2026

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज केकेआर (KKR) का सामना एसआरएच (SRH) की टीम से हुआ, दोनों ही टीम अपना पहला मैच गंवाकर आ रही थीं, ऐसे में दोनों ही टीम के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी थी. केकेआर की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बाद हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) और नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाने में सफल रही.

केकेआर (KKR) की टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी की, केकेआर के लिए रिंकू सिंह (Rinku Singh) और अंगकृष रघुवंशी के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नही खेल सका और केकेआर की पूरी टीम 16 ओवरों में 161 रनों पर आलआउट हुई और इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से इस मैच को अपने नाम किया.

सनराइजर्स हैदराबाद ने की शानदार बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की, पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 5.4 ओवरों में 82 रनों की साझेदारी हुई. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। ट्रेविस हेड 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद आए ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ 29 रनों की साझेदारी की. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, वहीं ईशान किशन आज सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए.

हालांकि इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजो ने 82 रनों की साझेदारी की. नीतीश कुमार रेड्डी ने जहां 24 गेंदों में 39 रन बनाए, वहीं  हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए.

केकेआर (KKR) के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवरों में 41 रन देकर 4 विकेट झटके.

KKR ने की बेहद खराब बल्लेबाजी

केकेआर (KKR) के लिए फिन एलेन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ओपनिंग की, लेकिन आज रहाणे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए, वहीं फिन एलेन ने 7 गेंदों में 28 रन बनाए. वहीं कैमरून ग्रीन भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि अंगकृष रघुवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. वहीं रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए.

हालांकि इसके बाद कोई दूसरा बल्लेबाज ज्यादा देर तक नही टिल सका. रमनदीप ने जहां 10 रन बनाए, तो वहीं सुनील नरेन ने 12 रनों की पारी खेली, वहीं कार्तिक त्यागी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 तो मलिंगा और नीतीश रेड्डी ने 2-2 विकेट झटके. केकेआर की पूरी टीम 16 ओवरों में 161 रनों पर आलआउट हुई.

ALSO READ: LSG vs DC मैच के दौरान Prince Yadav और Tristan Stubbs ने खोया आपा, लाइव मैच में आई हाथापाई की नौबत, देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *