CSK की लगातार हार के बाद भड़के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस खिलाड़ी को माना हार का जिम्मेदार, कहा “अगले मैच में..

Ruturaj Gaikwad CSK Captain

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना आरसीबी (RCB) की टीम से हुआ, जहां महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अनुपस्थिति में सीएसके (CSK) को 43 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी शिकस्त के बाद टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) काफी नाराज दिखे.

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के अलावा खराब फील्डिंग को भी चेन्नई सुपर किंग्स की हार की वजह बताई है. वहीं टिम डेविड की तारीफ़ भी की है, इसके साथ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के वापसी पर भी बात की है.

Ruturaj Gaikwad ने खुद को माना हार का जिम्मेदार

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने आरसीबी (RCB) के खिलाफ हार का जिम्मेदार खुद को और संजू सैमसन को माना है. ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि अगर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने रन बनाए होते तो शायद आज उनकी टीम ये मैच जीतने में सफल होती.

“सच कहूँ तो, मैं भी हैरान था. सरफराज, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन और कुछ हद तक शिवम दुबे ने शानदार संघर्ष किया. मुझे लगता है, अगर मैं टॉप ऑर्डर में और योगदान दे पाता, तो क्या पता, हम लक्ष्य हासिल कर लेते, इसलिए आज की जिम्मेदारी मुझ पर ही है.

वहीं टिम डेविड के बारे में केपी से बात करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि

“जी हाँ, केपी, आप सही कह रहे हैं. मुझे लगता है, अंशुल ने लगभग उनका विकेट ले ही लिया था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। दुर्भाग्य से वह अवैध गेंद थी, लेकिन हाँ, उसके बाद उन्होंने मैदान के चारों ओर जमकर छक्का मारे और जैसा कि आपने सही कहा, उन्हें सलाम.”

खराब फील्डिंग को भी माना Ruturaj Gaikwad ने हार की वजह

चेन्नई सुपर किंग्स के पास पहले ही ओवर में विराट कोहली को आउट करने का मौका था, लेकिन ऐसा नही हो सका और इसी ओवर में कई बार चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब फील्डिंग की. ऋतुराज गायकवाड़ ने खराब फील्डिंग को हार का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि

“जैसा कि आपने सही कहा, अगर हमने विराट कोहली का शुरुआती मौका भुना लिया होता, तो शायद हमें मोमेंटम मिल जाता, लेकिन मुझे लगता है, 13वें-14वें ओवर तक मैच हमारे हाथ में था, और तभी मोमेंटम पूरी तरह से बदल गया.”

वहीं महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि

“वो धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं. हम सभी को उम्मीद है कि वे जल्द से जल्द वापसी करेंगे. वो खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगता है.”

ALSO READ: 3 मैचों में लगातार शर्मनाक हार के बाद बदलेगा CSK का कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है नया कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *