स्पर्श अस्पताल, बेंगलुरु के लीड कार्डियोलॉजिस्ट और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रंजन शेट्टी के अनुसार नई गाइडलाइन में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें डाइट में बदलाव जल्दी शुरू करने पर जोर दिया गया है।

दिल का तंदरुस्त होना बेहद जरूरी है, इसकी तेज रफ्तार से धड़कती धड़कनें हमारे जिंदा रहने का सबूत हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। American Heart Association (AHA) ने दिल को हेल्दी रखने के लिए नई डाइट गाइडलाइन जारी की हैं। ये गाइडलाइन जर्नल ‘Circulation’ में प्रकाशित हुई हैं और 2021 की पुरानी सिफारिशों को अपडेट करती हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस नई गाइडलाइन में खान-पान और लाइफस्टाइल को संतुलित रखने पर खास जोर दिया गया है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने नई गाइडलाइन में साफ कहा है कि अगर आपने अभी तक शराब पीना शुरू नहीं किया है, तो इससे दूर ही रहें। ये आदतें दिल के लिए नुकसानदायक होती है और शुरुआत से ही हार्ट की मांसपेशियों को कमजोर कर सकती है। जो लोग पहले से शराब पीते हैं, उन्हें भी इसकी मात्रा सीमित करने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि AHA की नई गाइडलाइन के मुताबिक दिल को कैसे हेल्दी रखें।
स्पर्श अस्पताल, बेंगलुरु के लीड कार्डियोलॉजिस्ट और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रंजन शेट्टी के अनुसार नई गाइडलाइन में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें डाइट में बदलाव जल्दी शुरू करने पर जोर दिया गया है। हालांकि AHA ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितनी जल्दी, लेकिन यह माना जा सकता है कि जीवन की शुरुआती अवस्था में ही हेल्दी डाइट अपनाना बेहद जरूरी है। नई गाइडलाइन में ज्यादा नमक और ज्यादा शुगर वाले खाद्य पदार्थों पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही गई है।
गाइडलाइन में शराब के सेवन के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया गया है और पीने वालों को तुरंत इसकी मात्रा सीमित करने की सलाह दी गई है। साथ ही, अच्छी डाइट को व्यायाम और वजन के साथ जोड़ते हुए दिल की बीमारियों से बचाव के लिए एक होलिस्टिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया है।
हेल्दी डाइट कैसे दिल के लिए मददगार हो सकती है?
AHA की नई गाइड लाइन में दिल को हेल्दी रखने के लिए बचपन से ही सही खान-पान अपनाने पर जोर दिया गया है। बचपन की खानपान की आदतों में बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, हाई बीपी और मोटापे जैसी समस्याओं को रोका सकते हैं।
डाइट और एक्सरसाइज का संतुलन जरूरी
नई गाइडलाइन के मुताबिक जितनी कैलोरी आप लेते हैं, उतनी ही कैलोरी को आपको खर्च भी करना चाहिए। नियमित व्यायाम और संतुलित डाइट से वजन को नॉर्मल रखा जा सकता है। नई गाइडलाइन में मसल स्ट्रेंथ बढ़ाने वाली एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई है।
क्या खाएं, क्या न खाएं, हार्ट हेल्थ डाइट गाइडलाइन
| कैटेगरी | क्या करें (Do’s) | क्या न करें (Don’ts) |
| फल और सब्जियां | ज्यादा मात्रा में फल और सब्जियां खाएं | — |
| अनाज | साबुत अनाज (Whole Grains) शामिल करें | रिफाइंड अनाज से बचें |
| प्रोटीन | दालें, बीन्स, नट्स (Plant-based protein) लें | रेड मीट ज्यादा न खाएं |
| फैट | हेल्दी फैट (जैसे ऑलिव ऑयल, नट्स) लें | सैचुरेटेड फैट से बचें |
| प्रोसेस्ड फूड | ताजा और घर का खाना खाएं | प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से दूरी |
| नमक और चीनी | सीमित मात्रा में सेवन करें | ज्यादा नमक और शुगर से बचें |
| नॉन-वेज ऑप्शन | मछली और सी-फूड बेहतर विकल्प | प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट से सावधान |
हर उम्र में जरूरी है सही खान-पान
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक दिल की सेहत की नींव बचपन से ही पड़ती है। यहां तक कि गर्भावस्था के दौरान मां की डाइट भी बच्चे के भविष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इसलिए हर उम्र में हेल्दी डाइट अपनाना जरूरी है।
निष्कर्ष
विशेषज्ञों का कहना है कि सही डाइट, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर दिल की बीमारियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लंबे समय में बड़ा फायदा दे सकते हैं।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में साझा की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इसे किसी भी पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अपनी डाइट या जीवनशैली में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या किसी प्रमाणित स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें