सांड और दादा जी की ‘लुका-छिपी’ वायरल, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम!


Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दादा जी और सांड का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो इतना ज्यादा मजेदार है कि जिसने भी देखा वो अपनी हंसी नहीं रोक पाया. वीडियो ही कुछ ऐसा है जिसे देखकर आप भी लोटपोट हो जाओगे. दरअसल एक सांड टक्कर मारने के लिए दादा जी का इंतजार कर रहा है और दादा जी छिपकर सांड के जाने का इंतजार कर रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड सड़क किनारे खड़ा है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस दौरान सांड से बचने के लिए एक बुजुर्ग पुलिया के पीछे छिपे हुए हैं. दादा पुलिया के पीछे छोटी-सी जगह पर दीवार को पकड़कर बैठे हैं. ऐसे में पैर फिसल गया तो नीचे गिरकर गंभीर चोट लग सकती है. दादा जी सांड से डर रहे हैं और वहां से सांड के जाने का इंतजार कर रहे हैं.

दोनों कर रहे एक दूसरे का इंतजार
इस दौरान सांड ने भी जैसे ठान लिया हो कि आज दादा को टक्कर मारकर ही रहेगा. सांड भी वहीं खड़ा बुजुर्ग के बाहर निकलने का इंतजार कर रहा है. काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा और आखिर में सांड वहां से चला गया. अब ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हंसा रहा है.

किसने पोस्ट किया वीडियो?
वायरल हो रहा वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया. खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 11 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. इसके अलावा, बड़ी संख्या में यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सांड कैमरामैन पर हमला क्यों नहीं कर रहा है.” इसके अलावा ज्यादातर लोगों ने हंसने वाला इमोजी सेंड किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *