बिहार​ का वह​ ढाबा जहां लगती थी खूबसूरत युवतियों की बोली, जानें कौन होते थे ग्राहक

Muzaffarpur Human Trafficking Racket: बिहार के नवादा के बाद अब मुजफ्फरपुर जिले में भी देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. युवतियों से देह व्यापार कराने के साथ-साथ उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जा रहा था. इसके बाद इन वीडियोज को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बुलाया जाता और फिर उनसे धंधा करवाया जाता. इसके लिए युवतियों को प्रत्येक व्यक्ति के 500 रुपये दिए जाते थे. ज्यादा खूबसूरत होने पर 600 रुपये तक मिलते थे. 

इस खुलासे के बाद आसपास लोग भी सकते में हैं. पुलिस ने ऐसी लड़कियों को दरिंदों के चंगुल से छुड़ाने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया है. सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि अहियापुर और गरहां ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर लड़कियों को मुक्त कराया. साथ ही ढाबे के मैनेजर मिथिलेश कुमार और पटियासा के अमित कुमार को गिरफ्तार किया है. इनमें लगातार पूछताछ की जा रही है.

ढाबे पर होता था पूरा खेल

 बिहार के मुजफ्फरपुर में इस देह व्यापार रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि गरहां ओपी अंतर्गत पटियासा में फोरलेन किनारे स्थित मोहनी ढाबा है. यहां पर पूरी योजना से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यहां पर खूबसूरत युवतियों को बहाने से बुलाया जाता और फिर देह व्यापार कराने के साथ उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जाता.

आरोपी ढाबा मैनेजर इस देह व्यापार रैकेट का मास्टर माइंड था. आरोप है कि मिथिलेश कुमार वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी देकर युवतियों को बार-बार बुलाता था. देह व्यापार में ग्राहक से  वसूले गए पैसों में से 500 से 600 रुपये युवतियों को मिलते थे. पुलिस ने मीनापुर और तुर्की थाना इलाके की 2 युवतियों को मुक्त कराया है.  पुलिस ने ढाबा के मालिक पटियासा निवासी उमेश राय को भी देह व्यापार रैकेट संचालित करने के मामले में नामजद किया है.

आपत्तिजनक सामान भी हुआ जब्त

ढाबे के काउंटर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान (कंडोम) जब्त किए गए हैं. इसके अलावा देह व्यापार से जुड़ी हिसाब की डायरी भी पुलिस के हाथ लगी है. मीनापुर की युवती के मुताबिक, ढाबे का मैनेजर मिथिलेश लड़कियों से डील करता था. वह धमकी देता था कि नहीं आने पर उनका फोटो और वीडियो वायरल कर देगा.

देह व्यापार से की गई कमाई का बड़ा हिस्सा मालिक और ढाबा संचालक लेते थे, वहीं ग्राहकों से वसूले गए रुपये में 50 प्रतिशत ढाबे का मैनेजर रखता था. गिरफ्तार अमित ने भी स्वीकार किया है कि मिथिलेश ही लड़कियों से डील करता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *