होटल​ में प्रेमी​ संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, तभी धमक पड़े ससुरालीजन, फिर…

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब ससुराल पक्ष के लोगों ने एक महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।

यूपी के बागपत के एक होटल में एक महिला अपने आशिक से संग रंगरेलियां मना रही थी। तभी उसके ससुरालीजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान होटल में हंगामा हो गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये मामला दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल का है। जानकारी के अनुसार, कांधला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। इस संबंध की जानकारी पहले ही ससुराल पक्ष को हो चुकी थी। बुधवार दोपहर महिला अपने प्रेमी के साथ रमाला पहुंची और ओयो होटल में कमरा लेकर ठहर गई। इसकी भनक लगते ही ससुराल पक्ष के लोग भी होटल पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, जहां दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। यह देख ससुराल पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। घटना के दौरान होटल के बाहर और हाईवे पर करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिससे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, महिला के ससुराल पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस पूछताछ के ही महिला और उसके प्रेमी को थाने से छोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि महिला अपने प्रेमी के साथ कार में बैठकर वहां से चली गई।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित युवक एलम क्षेत्र का रहने वाला है और उसे एक राजनीतिक दल का स्थानीय पदाधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमिका से शादी करने की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ आशिक

उधर, उरई के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ शोले फ़िल्म का वीरू बन गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। करीब दो घन्टे बाद पुलिस व ग्रामीणों को समझने और शादी कराने का आश्वासन देकर उसे नीचे सकुशल उतारा। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक की पहचान 21 वर्षीय शेर सिंह निवासी अटरा कलार, थाना सिरसा कलार के रूप में हुई है। बताया गया कि शेर सिंह का गांव की युवती से प्रेम संबंध था। वह युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा था और इसी मांग को लेकर टावर पर चढ़ा। टावर पर चढ़कर युवक ने अपनी शादी कराने की मांग को लेकर शोर मचाया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की टीम को भी बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *