मेरा प्लेन रनवे पर 30 मिनट रोक रहे, हम बदला लेंगे… बंगाल चुनाव के बीच ममता बनर्जी का गंभीर आरोप!


झारग्राम में पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने के कारण सीएम हेमंत सोरेन का लैंड नहीं कर सका? यह आरोप लग ही रहे थे कि ममता बनर्जी ने अब अपनी फ्लाइट के उड़ने में जानबूझकर देरी किए जाने का आरोप लगाया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का आरोप है कि भाजपा ने जानबूझकर उनकी फ्लाइट में देरी करने के लिए हवाई अड्डे पर अपने ‘चुने हुए’ अधिकारियों को तैनात किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी फ्लाइट को रनवे पर 30 मिनट तक इंतजार कराया जा रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हेमंत सोरेन के चॉपर के साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ था. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि टीएमसी को मीटिंग के लिए अनुमति लेने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा. खड़दहा में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एक नेता को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है और वह लोगों के लिए समस्याएं खड़ी कर रहा है.

ममता की दहाड़, हम बदला लेंगे
ममता ने कहा, ‘हमें इस मीटिंग के लिए अनुमति लेने में बहुत संघर्ष करना पड़ा. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को अपनी मर्जी से चुना है. उन्होंने जानबूझकर मुझे रोका ताकि मेरे कार्यक्रम में देरी हो जाए. वे हमें मीटिंग करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. एक व्यक्ति आया है, जो खुद को भाजपा का बड़ा नेता समझता है. मैं उस व्यक्ति को बहुत अच्छी तरह जानती हूं. उस व्यक्ति को चुनाव के दौरान ड्यूटी पर लगाया जाता है. वे इस जिले के लोगों को परेशान कर रहे हैं. हम लोकतांत्रिक तरीके से इसका बदला लेंगे.’

खड़दहा में ममता ने दावा किया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर नशीले पदार्थों से जुड़े झूठे केस थोपने और उन्हें अरेस्ट करने की योजना बनाई है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति यहां का इंचार्ज है, वह अनुमति देने से पहले भाजपा से मंजूरी लेता है. लोग उनके इस घमंड का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देंगे. मैं प्रशासन में बैठे लोगों से आग्रह करूंगी कि वे बिना किसी भेदभाव के काम करें.

उन्होंने आम जनता से खड़दहा ( खरदह) विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार देवदीप पुरोहित को जिताने की अपील की. साथ ही इस बात पर जोर दिया कि लोगों को EVM में होने वाली गड़बड़ियों और मतदान में होने वाली अनियमितताओं के प्रति सचेत रहना चाहिए. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में चुनाव के दौरान सेना की मौजूदगी पर सवाल उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *