IMD Rain Alert: इन दो राज्यों में आएगा तेज तूफान, 70 की स्पीड से चलेगी हवा; UP में होगी बारिश!


IMD Rain Alert, Weather Update 24 April, Thunderstorm: उत्तर भारत में अभी अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा, मध्य भारत में भी लू चलने का अलर्ट है। 25, 26 अप्रैल को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, 26-28 तारीख के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड में, 26 और 27 अप्रैल को बिहार में गरज के साथ तेज हवाएं जिनकी स्पीड 70 किमी तक हो सकती है, चलने वाली है। वहीं, 26, 27 अप्रैल को असम, मेघालय में तेज तूफान आने वाला है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। यूपी में 28-30 अप्रैल तक बारिश होने वाली है।

उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 24, 25, 28 और 29 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं मध्यम बारिश व बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में 24, 25 और 28-30 अप्रैल के दौरान कहीं कहीं से लेकर कुछ जगहों पर और उत्तराखंड में 24, 25, 26 और 28-30 अप्रैल के दौरान बारिश होने वाली है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26-30 अप्रैल, उत्तर प्रदेश में 28-30 अप्रैल, राजस्थान में 27-29 अप्रैल के दौरान गरज और बिजली, तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा कि 24, 25 और 28-30 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय में, 26-28 अप्रैल के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 25-30 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भी 24-25 अप्रैल को बारिश होगी। पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 24 को और 27-30 अप्रेल के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों में, झारखंड में 24, 25 और 29-30 अप्रैल को, बिहार में 24-25 अप्रैल को, 28-30 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 24-30 अप्रैल के दौरान, गरज, चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ कहीं छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *