रात में भी चैन नहीं! घबराइए नहीं, 45 से 47 डिग्री तापमान में झुलसते लोगों के लिए आ गई गुड न्यूज!


रोहतक; यूपी के बांदा से लेकर बाड़मेर, जैसलमेर, वर्धा, राजनंदगांव, खजुराहो, रोहतक, दिल्ली, नोएडा… पूरा भारत इस समय सूरज की तपिश में झुलस रहा है. न दिन में आराम है, न रात को चैन. AC और कूलर लोग चलाएं भी तो कितना? पारा 45 से 47 डिग्री के आसपास चल रहा है. बुंदेलखंड, यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों, राजस्थान, गुजरात, एमपी समेत देश के पश्चिम से लेकर मध्य और पूर्वी हिस्से में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है.

स्काईमेट के मौसम एक्सपर्ट महेश पलावत ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक आते रहेंगे. जैसलमेर, जयपुर समेत पश्चिमी राजस्थान में बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है. उन्होंने तस्वीर से समझाया कि जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात यानी पश्चिमी भारत की तरफ से जो हवाएं आ रही हैं, वो एमपी से होकर नॉर्थ की तरफ घूम रही हैं.

ऐसे में यहां बन रहे त्रिशूल की तरफ देखिए, एक ट्रफ बन रहा है. उत्तर-पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल में बादल पहले से बने हुए हैं. एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र के इलाके में धीरे-धीरे बादल बन रहे हैं. यहां भी गरज चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं. दरअसल, जब बादलों के बीच ठंडी और गर्म हवा आपस में मिलती है तो एक कम दबाव का क्षेत्र बनता है, उस सिस्टम से निकलने वाली पट्टी को मानसून द्रोणिका (ट्रफ लाइन) कहते हैं.

दिल्ली-नोएडा में मौसम का हाल
मौसम एक्सपर्ट ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में पहले ही हीटवेव आ चुकी है. सामान्य से 5 डिग्री ऊपर तापमान बना हुआ है. यहां पर भी अब हवाएं तेज चलने लगी हैं. 30 किमी की रफ्तार से हवाएं पिछले 24 घंटे में चली हैं. गंगा के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही थीं लेकिन आज यानी 27 अप्रैल से हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम होगी. इससे तापमान बढ़ सकता है और गर्मी ज्यादा महसूस होगी.

आज कहां-कहां बारिश के आसार
इधर तापमान बढ़ेगा और 27 अप्रैल को ही साइक्लॉनिक सर्कुलेशन राजस्थान और पाकिस्तान के इलाके में और दूसरा बिहार के आसपास बन रहा है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इससे राजस्थान, कुछ हिस्सा एमपी का, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर और यूपी के भी कुछ इलाके में आज बारिश होने के आसार हैं.

28, 29 और 30 अप्रैल को मौसम कैसा रहेगा?
28 तारीख को पहाड़ों पर अच्छी बारिश हो सकती है. हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश होगी. पंजाब और हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी रिमझिम बारिश हो सकती है. गुजरात की तरफ बारिश की संभावना नहीं है. 29 तारीख को पूर्वी राजस्थान से लेकर ग्वालियर, सतना, दमोह, विदर्भ के इलाके, पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड में बारिश हो सकती है. तेलंगाना और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण भारत में इसी तरह 30 अप्रैल को भी बारिश हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *