Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में कल रात भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया की टीम से हुआ, भारतीय टीम को हर हाल में कल रात ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देना था, जिससे वो सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाए रख सके, लेकिन हरमनप्रीत कौर की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से करारी शिकस्त दी और भारतीय टीम का सफर टी20 विश्व कप 2026 में खत्म हो गया है.

भारत की हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया के हार की वजह पर बात की और बताया किसकी गलती की वजह से भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

Harmanpreet Kaur ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार

ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

“अगर मैं पूरे टूर्नामेंट के बारे में बात करूं, तो हमने एक टीम के तौर पर अच्छा नहीं किया. अच्छी टीमों के खिलाफ बेस्ट आना चाहिए. हमें इस बारे में सोचना चाहिए. कई बार हम मैच में आगे होते हैं, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में बहुत रन लूटा देते हैं. जब हम चेज कर रहे होते हैं, तो हम रन नहीं बना पाते. मुझे लगता है कि यह काफी लंबे समय से हो रहा है.”

हरमनप्रीत कौर ने भारत की हार का जिम्मेदार भारतीय टीम की बल्लेबाजी को माना, भारतीय टीम के दोनों ओपनर 9 ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन दोनों ने काफी धीमी शुरुआत दी, हरमनप्रीत कौर ने 25 गेंदों में 50 रन अगर नही बनाए होते, तो टीम इंडिया के पास सम्मानजनक स्कोर तक नही होता. हार के बाद बल्लेबाजों के सिर ठीकरा फोड़ते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

“हमने स्कोरबोर्ड पर अच्छा लक्ष्य रखा था. मुझे लगता है कि हम थोड़े पीछे रह गए. आखिरी कुछ ओवरों में काफी मदद मिली. उन्होंने प्लान के अनुसार गेंदबाजी की. हमने ज्यादा विकेट नहीं खोए थे लेकिन हम वह स्कोर हासिल नहीं कर पाए, जिसकी हमें उम्मीद थी. यह एक अच्छा मैच था लेकिन निराशाजनक बात यह है कि हम लाइन के उस पार नहीं जा पाए.”

हरमनप्रीत कौर की खराब कप्तानी भी रही हार की वजह

हरमनप्रीत कौर ने दोनों पारियों की 17वें ओवर में गलती की, पहले तो उन्होंने अपने सबसे बड़े हिटर ऋचा घोष को बाहर रखा, उन्हें सिर्फ 1 गेंद खेलने के लिए लेकर आईं, जबकि जेमिमा को रिटायर्ड करके उन्हें ऋचा घोस को अंतिम 3 ओवरों में मौका देना चाहिए था, जिससे भारतीय टीम आसानी से 180 रनों के पार जा सकती थी, वहीं गेंदबाजी के दौरान 17वां ओवर उन्होंने रेणुका सिंह ठाकुर को देकर मैच का पूरा मूमेंटम ऑस्ट्रेलिया के हाथो में दे दिया और यही टीम इंडिया के हार की वजह बनी.