मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद भड़के कप्तान हार्दिक पंड्या, सीधे तौर पर इन्हें माना टीम के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार

hardik pandya post match

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ. मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में 6 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकल्टन ने 55 गेंदों में शतक जड़ा, लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस के गेंदबाज 244 रनों के लक्ष्य का बचाव नही कर सके और SRH ने इस लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया.

मुंबई इंडियंस की 8 मैचों में इस 6वीं हार के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बेहद नाराज दिखे. हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग पर बात की, हार्दिक ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Hardik Pandya ने गेंदबाजों को माना हार का जिम्मेदार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इस शर्मनाक हार का जिम्मेदार अपने गेंदबाजो को माना. हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद कहा कि

 “मुझे नहीं लगता कि ओस का कुछ खास भूमिका थी. बस इतना है कि उन्होंने कुछ कमाल के शॉट्स खेले और हमने खराब गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि हमने एक बार मैच खींच लिया था लेकिन वो काफी नहीं रहा.”

वहीं खराब गेंदबाजी पर हार्दिक पंड्या ने आगे कहा कि

“मुझे लगता है कि इस सीजन हमारे पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं. हमें देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं. मैं अपने गेंदबाजों पर दबाव नहीं डाल सकता. मुझे लगता है कि पूरी यूनिट के तौर पर हम अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं.”

टीम की बल्लेबाजी और फील्डिंग पर भी बोले कप्तान हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने मैच के बाद अपने बल्लेबाजो की तारीफ़ की, वहीं फील्डिंग पर नाराज दिखे. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि

“मुझे मजा आया. मैदान पर आज का दिन काफी अच्छा रहा. मुझे लगता है कि 244 रनों का स्कोर अच्छा था और मैं अपने गेंदबाजों को इसे रोकने के लिए बैक कर सकता हूं, लेकिन कई बार आप ऐसा नहीं कर पाते हैं. मैंने गेंदबाजी में भी काफी इंजॉय किया.”

मुंबई की खराब फील्डिंग पर हार्दिक पंड्या ने कहा कि

“हां, ये सीजन हमारा ऐसा रहा है. हमें कुछ मौके मिले जिन्हें हमें पकड़ना चाहिए था, जहां से किस्मत बदलती है. अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं को खराब लगता है लेकिन ठीक है. सबने पूरी कोशिश की.”

ALSO READ: ‘फोटो खिंचवाने के लिए पैसे लेता हूं’ वैभव सूर्यवंशी ने की 1 फोटो के लिए इतने रूपये की मांग, फैंस ने शेयर किया वीडियो

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *