7 साल की शादी, 3 बॉयफ्रेंड्स और Instagram पर गंदे वीडियो… 19 पन्नों के सुसाइड नोट में हैदराबाद का इंजीनियर खोल गया बीवी की पोल!

7 साल की शादी, 3 बॉयफ्रेंड्स और Instagram पर गंदे वीडियो... 19 पन्नों के सुसाइड नोट में हैदराबाद का इंजीनियर खोल गया बीवी की पोल

पत्नी रेणुका के साथ सीताराम.

मैं अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो कैसे देख सकता था. टूट गया हूं मैं. बस अब और नहीं… ये सब लिखा है उस बेबस पति ने जिसकी बीवी ने उसे शादी के बाद एक नहीं बल्कि तीन तीन बार धोखा दिया. तंग आकर पति ने फिर हैदराबाद के हुसैन सागर झील में कूदकर जान ही दे दी. मगर मरने से पहले 19 पन्नों का सुसाइड नोट जरूर छोड़ गया, जिससे पता चलता है कि आखिर वो कितना परेशान था. धोखे की ये कहानी आपके भी होश फाख्ता कर देगी.

मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का है. पेशे से 36 साल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर सीताराम यहां अपनी पत्नी रेणुका के साथ रहता था. उनकी शादी साल 2018 में हुई थी. पति-पत्नी दोनों ही नौकरी करते थे. मगर रेणुका के दूसरे मर्दों से भी संबंध यहां आकर बन गए. जब सीताराम को इस बात का पता चला तो मानो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पति पत्नी में इसी बात को लेकर लंबे वक्त से विवाद था.

1.5 साल बाद सीताराम ने हुसैन सागर झील में कूदकर सुसाइड कर लिया. सीताराम ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी रेणुका पर एक-दो नहीं, बल्कि तीन पुरुषों के साथ अवैध संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया है. नोट के अनुसार, उसकी पत्नी पिछले डेढ़ साल से इन तीनों पुरुषों के संपर्क में थी. सीताराम ने लिखा कि वो अपनी पत्नी को हर सुख-सुविधा देता था और उसने कभी उसे किसी चीज की कमी नहीं होने दी, लेकिन बदले में उसे सिर्फ धोखा मिला.

इंस्टाग्राम पर वीडियो देखकर फट गया कलेजा

सीताराम के सुसाइड नोट के मुताबिक, उसे पत्नी के कुछ निजी वीडियो सोशल मीडिया पर मिले. उसकी पत्नी ने अपने एक प्रेमी ‘रमणा रेड्डी’ के साथ कुछ निजी पल बिताए और उनके वीडियो रिकॉर्ड किए. रमणा के इंस्टाग्राम पर करीब दो हजार फॉलोअर्स हैं. रमणा ने फिर उन अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. सीताराम ने लिखा, ‘मैं अपनी पत्नी के निजी पलों के वीडियो इंस्टाग्राम पर कैसे देख सकता था? उन वीडियो को देखने के बाद मुझे अपनी पत्नी की असलियत समझ आई. जब मैं घर पर नहीं होता था, तो रमणा अक्सर मेरे घर आता था. आखिर एक पत्नी को क्या चाहिए? प्यार या शारीरिक आकर्षण? अगर उसे यही चाहिए था, तो किसी भी महिला को अपने अवैध संबंधों के ऐसे वीडियो रिकॉर्ड नहीं करने चाहिए.’

ये भी पढ़ें: Bargi Dam Accident: मौत के आगोश में भी नहीं छूटा ममता का साथ, 12 घंटे तक सीने से चिपके रहे मां-बेटे, क्रूज से ऐसे निकालने पड़े शव

पुलिस की कार्रवाई: पत्नी समेत तीन हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सुसाइड नोट में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक की पत्नी रेणुका और रमणा रेड्डी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में डिजिटल साक्ष्य और सोशल मीडिया एक्टिविटी की गहराई से जांच कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड को मुख्य सबूत के तौर पर देखा जा रहा है.

डिजिटल एविडेंस पर टिकी जांच

साइबराबाद पुलिस के अनुसार, यह मामला ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ की श्रेणी में दर्ज किया गया है. 19 पन्नों के लंबे सुसाइड नोट में सीताराम ने रमणा रेड्डी, श्रवण और एक अन्य व्यक्ति के नाम का जिक्र किया है. पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या सीताराम को इन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल भी किया जा रहा था.

नूर मोहम्‍मद शेख

नूर मोहम्‍मद शेख

हैदराबाद की हर छोटी से बड़ी खबरों पर पैनी नजर और सनसनीखेज घटनाओं को जल्‍द से जल्‍द दर्शकों तक पहुंचाने की कला शेख नूर मोहम्‍मद को बखूबी आती है. आजतक और एनडीटीवी जैसे राष्‍ट्रीय चैनल में काम करने के बाद साल 2007 से Tv9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हैं. TV9 तेलुगु में विभिन्न पदों पर रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए साल 2016 में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में पदोन्नत हुए, तब से दक्षिणी राज्यों के लिए TV9 भारतवर्ष के साथ सफर जारी है.

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *