छोटे किचन को सजाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, करें ये छोटे-छोटे बदलाव​

News Just Abhi Small Kitchen Decor Ideas: आजकल छोटे घरों में कॉम्पैक्ट किचन का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि कम जगह होने की वजह से किचन को व्यवस्थित और स्टाइलिश बनाए रखना कई बार मुश्किल हो सकता है। ऐसे में कुछ स्मार्ट डेकोरेशन टिप्स और छोटेछोटे बदलाव अपनाकर आप अपने किचन को खूबसूरत, मॉडर्न और क्लासी लुक दे सकते हैं।

छोटे किचन को सजाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, करें ये छोटे-छोटे बदलाव​
छोटे किचन को सजाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, करें ये छोटे-छोटे बदलाव​

सही स्टोरेज, लाइटिंग और रंगो का इस्तेमाल किचन की खूबसूरती को बढ़ाने के अलावा काम को भी आसान बना सकता है। अगर आप अपने छोटे किचन को नया और अट्रैक्टिव लुक देना चाहते हैं तो ये आसान और स्मार्ट तरीके आपके काम आ सकते हैं।

फालतू सामान हटाएं

छोटे किचन को सजाने के लिए सबसे पहले फालतू सामान को हटाना जरूरी है। ज्यादा सामान खुले में रखने से किचन छोटा और बिखरा हुआ नजर आता है। इसलिए कोशिश करें कि सिर्फ जरूरी चीजों को ही सिर्फ काउंटर पर रखें। स्टोरेज के लिए शेल्फ, हैंगिंग रैक और हुक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मूवेबल फर्नीचर

आजकल मल्टीफंक्शनल फर्नीचर और मूवेबल स्टोरेज का ट्रेंड भी काफी चल रहा है। छोटे किचन में रोलिंग ट्रॉली, फोल्डेबल टेबल या मूवेबल काउंटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जरूरत के अनुसार से स्पेस का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप लकड़ी के डेकोरेटिव आइटम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल

बजट में छोटे किचन को नया लुक देना चाहते हैं तो छोटे इंडोर प्लांट्स और सुंदर कंटेनर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इन छोटेछोटे बदलावों के जरिए आप अपने किचन को नया लुक दे सकते हैं।

गोल डाइनिंग टेबल

छोटे किचन में आप गोल डाइनिंग टेबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कम जगह घेरता है और दिखने में भी स्टाइलिश लगता है। वहीं, स्क्वायर और रेक्टेंगल डाइनिंग टेबल रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है।

हैंगिंग स्टोरेज

किचन में ज्यादा शेल्फ नहीं लगाना चाहते हैं तो दीवारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बर्तनों को हैंग कर सकते हैं जो एंटीक लुक देगा। छोटे किचन में जगह बचाने के लिए हैंगिंग स्टोरेज एक स्मार्ट और उपयोगी तरीका माना जाता है। इसमें आप पैन, कप, चम्मच, स्पैचुला आदि चीजें रख सकते हैं।

इन तरीकों का इस्तेमाल करके आप अपने छोटे किचन को नया लुक दे सकते हैं। इसके अलावा आप दीवारों के कलर में बदलाव करके भी किचन को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बना सकते हैं। सही लाइटिंग की मदद से किचन को एस्थेटिक लुक भी दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *