News Just Abhi कपड़े जब पुराने हो जाते हैं या फैशन से बाहर लगने लगते हैं, तो अक्सर लोग उन्हें फेंक देते हैं या घर के किसी कोने में रख देते हैं। खासकर महिलाओं के पास साड़ियों, सूट, लहंगे और ड्रेस का एक बड़ा और खूबसूरत कलेक्शन होता है, जिनके कई कपड़े तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें बहुत कम बार पहना जाता है। समय के साथ ये कपड़े अलमारी में पड़ेपड़े अपनी चमक खोने लगते हैं। ऐसे में आप अपने इन पुराने कपड़ों को फिर से नया रूप दे सकती हैं।

अगर आपके घर में छोटी बच्ची है तो अपनी पुरानी साड़ी, सूट और ड्रेस की मदद से उसके लिए खूबसूरत लहंगा बनवा सकती हैं। बच्चियां लहंगे में बेहद प्यारी लगती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किनकिन कपड़ों से बेटियों के लिए लहंगा बनवा सकती हैं।
साड़ी
बनारसी, जॉर्जेट, नेट या सिल्क की पुरानी साड़ी से बेटी के लिए खूबसूरत लहंगा तैयार करवाया जा सकता है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके लिए साड़ी के पल्लू और बॉर्डर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लहंगे को आप अपनी बेटी को शादी या त्योहारों के मौके पर पहना सकती हैं।
दुपट्टा
कई ऐसे दुपट्टे होते हैं जिनपर एम्ब्रॉयडरी, गोटापट्टी या जरी का वर्क हुआ होता है। ये दुपट्टे दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में इसके जरिए भी आप लहंगा बना सकती हैं। पार्टी वियर से लेकर फेस्टिव सीजन तक में ये लहंगे पहने जा सकते हैं।
अनारकली सूट
महिलाओं के पास अनारकली सूट का भी एक से बढ़ कर एक कलेक्शन होता है। ऐसे में आप पुराने अनारकली सूट की मदद से अपनी बेटी के लिए स्टाइलिश लहंगा बनवा सकती हैं। इसके साथ मैचिंग चोली और दुपट्टा जोड़ने पर पूरा आउटफिट बेहद आकर्षक लगने लगता है।
बनारसी सूट
पुराने बनारसी सूट का फैब्रिक बच्चों के लहंगे के लिए अच्छा होता है। बनारसी कपड़े की चमक और पारंपरिक डिजाइन लहंगे को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना सकते हैं। इस लहंगे को आप अपनी बेटी को शादी, त्योहार और अन्य फंक्शन में पहना सकती हैं।
डेनिम आउटफिट
महिलाओं के पास डेनिम जैकेट से लेकर जींस और अन्य आउटफिट्स भी होते हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी को अपने पुराने डेनिम आउटफिट से इंडोवेस्टर्न लुक वाला लहंगा तैयार करवा सकती हैं। डेनिम जैकेट के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट जोड़कर स्टाइलिश लहंगा तैयार किया जा सकता है। आप अपनी बेटी को यह आउटफिट किसी भी कैजुअल फंक्शन में पहना सकती हैं।