News Just Abhi देवरिया: यूपी के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नाबालिग हिंदू लड़की का एक मुस्लिम युवक ने शारीरिक शोषण किया और फिर उससे रकम भी वसूली। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब रेप पीड़िता ने अपनी आपबीती को वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा में आकर सुनाया।

देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मामले को संज्ञान में लिया
पीड़िता की आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और प्रशासन से कार्रवाई के लिए कहा। देवरिया प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग हिंदू लड़की को एक मुस्लिम युवक ने न केवल बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया, बल्कि उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उससे अच्छी खासी रकम भी वसूली गई।
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ स्वामी अनिरुद्धाचार्य की कथा में पहुंची। यहां उसने अपने साथ हुई आप बीती सुनाई। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया और प्रशासन से कार्रवाई के लिए कहा।
देवरिया प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार की तहरीर पर थाना बरियारपुर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अभियुक्त की उम्र करीब 20 साल है। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकरी के मुताबिक, पीड़ित की मां ने थाना बरियारपुर पर तहरीर देकर ये शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके स्कूल में पढ़ने वाले अभियुक्त आशिक अंसारी द्वारा गलत काम किया गया। इसके संबंध में थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा थाना पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।