प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार​

News Just Abhi लखनऊ: दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज निधन हो गया। वह 38 साल के थे। उनके पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से घर लाया गया है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी घर पहुंच चुकी हैं। गौरतलब है कि प्रतीक यादव की जब मौत हुई, तब उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ में नहीं थीं। वह असम से लखनऊ पहुंची हैं।

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार​
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया, पत्नी अपर्णा यादव भी पहुंचीं, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार​

कब होगा अंतिम संस्कार?

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

डिंपल यादव और शिवपाल यादव प्रतीक के घर पहुंचे

प्रतीक का पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद चाचा शिवपाल सिंह यादव भी प्रतीक के घर पर पहुंच गए हैं। प्रतीक की भाभी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी प्रतीक के घर पहुंची हैं। प्रतीक के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा है और सपा नेताओं का प्रतीक के घर पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया शव

प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वह घर में अचेत पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद 4 डॉक्टरों ने प्रतीक का पोस्टमार्टम किया था और इसकी वीडियोग्राफी भी हुई थी। अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस गए थे।

सीएम योगी श्रद्धांजलि देने जाएंगे

मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने जाएंगे।

प्रतीक की मौत पर अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर कहा, “मैं उन्हें बचपन से जानता था। वे अब हमारे बीच नहीं हैं; यह अत्यंत दुख की बात है। बचपन से ही वे अपनी हेल्थ और फिटनेस के प्रति बहुत सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर सार्थक योगदान देना चाहते थे। स्वाभाविक रूप से, हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे, जो भी कानूनी प्रावधान निर्देशित करेंगे और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें अपनी हेल्थ का ध्यान रखने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। कभीकभी व्यापार में होने वाले नुकसान से लोग बहुत दुखी हो जाते हैं। वे अब हमारे बीच नहीं हैं; हम उपलब्ध सभी कानूनी रास्तों का अनुसरण करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *