.बहू के पहनावे से तंग आकर सास-ससुर ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत.,

पानीपत में बहू के पहनावे और मारपीट से तंग आकर सास-ससुर ने सुसाइड कर लिया. दोनों उसे कपड़ों को लेकर टोकते थे, जिसपर आए दिन झगड़ होता था. विवाद होने पर बहू दोनों से मारपीट भी करती थी और बेटा भी कुछ नहीं कहता था.

परिजनों ने बताया कि बहू दिल्ली के मॉडर्न परिवार में पली-बढ़ी थी और वह शादी के बाद गांव के माहौल में ढलने को तैयार नहीं थी. वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना नहीं चाहती थी. उसके पहनावे और रील्स बनाने के शौक को लेकर अक्सर सास-ससुर टोका-टाकी करते थे, जो धीरे-धीरे बड़े क्लेश का रूप लेने लगा.

इसी से परेशान होकर दोनों ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया. तबीयत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद सास को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया. वहीं, ससुर की हालत बेहद गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया.

इलाज के दौरान सास-ससुर की मौत
रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. एक ही घर से दो अर्थियां उठने गांव में सन्नाटा पसरा है. सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवो को कब्जे में लेकर आगामी करवाई करते हुए बहु पर मामला दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपत्ति (सास-ससुर) की पहचान गांव नारा निवासी राजेश (46) और पत्नी सुमन (44) के रूप में हुई है. दोनों अपनी बहू के व्यवहार, पहनावे और आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान थे. इसी को लेकर परिवार में झगड़ा होता था.

परिजनों ने दी यह जानकारी
परिजनों के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली बहू स्नेहा मॉडर्न परिवार से थी और गांव के माहौल में ढलना नहीं चाहती थी. सास-ससुर को उसके छोटे कपड़ों से परेशानी थी. उसके पहनावे और रहन-सहन को लेकर अक्सर घर में टोका-टाकी होती थी. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। सुमन और राजेश चाहते थे कि बहू सूट और साड़ी पहने, लेकिन स्नेहा को यह पाबंदी मंजूर नहीं थी.

परिजनों का आरोप है कि स्नेहा अक्सर अपनी सास सुमन के साथ बदतमीजी और मारपीट करती थी. वहीं, इकलौता बेटा आशीष अपनी मां-बाप का साथ देने के बजाय अपनी पत्नी स्नेहा का ही पक्ष लेता था. माता-पिता को बेटे का यह व्यवहार अंदर ही अंदर कचोट रहा था.

जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड
शनिवार दोपहर बाद घर में फिर से इसी बात को लेकर भारी विवाद हुआ, जिसके बाद राजेश और सुमन ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ (सल्फास) निगल लिया. परिजनों ने बताया कि राजेश और सुमन का इकलौता बेटा आशीष है. आशीष की पहचान दिल्ली की रहने वाली स्नेहा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी.

दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे. इसके बाद जनवरी 2025 में उन्होंने परिवार की रजामंदी से लव-कम-अरेंज मैरिज की थी. लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही बहू और सास-ससुर में विवाद शुरू हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *