Rape Case False Promise of Marriage: यूपी के कानपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ संचेडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद रविवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर: शादी का झांसा देकर युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी नीरज कठेरिया गिरफ्तार​
कानपुर: शादी का झांसा देकर युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी नीरज कठेरिया गिरफ्तार​

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक कानपुर के सचेंडी में युवक ने बीए की छात्रा से दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। सचेंडी निवासी युवती ने बताया कि फरवरी 2025 को गांव में एक शादी के दौरान उसकी मुलाकात कानपुर देहात के रनिया के चरौरा निवासी नीरज कठेरिया से हुई।

एक साल तक किया शोषण

इस मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इस दौरान युवक उससे मिलने कॉलेज भी आता रहा। अगस्त 2025 को युवक ने युवती को के रनिया स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया जहां शादी का झांसा देकर किया। करीब एक साल तक शोषण का सिलसिला चलता रहा। बाद में युवक गालीगलौज और मारपीट भी करने लगा। शादी की बात करने पर टालमटौल करने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर युवक ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र का बयान

सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि यह मामला कानपुर देहात का है। हालांकि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।