​​​टॉयलेट सीट में क्यों डालना चाहिए बर्फ का टुकड़ा? जानें क्या होगा, कमाल का है ये ट्रिक

टॉयलेट सीट या फ्लश में बर्फ डालना सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह एक बहुत ही प्रभावी ‘देसी जुगाड़’ है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं। तो चलिए जानते हैं टॉयलेट सीट में बर्फ का टुकड़ा डालने से क्या होता है।

टॉयलेट सीट में क्यों डालना चाहिए बर्फ का टुकड़ा?- India TV Hindi
टॉयलेट सीट में क्यों डालना चाहिए बर्फ का टुकड़ा?Image Source : CANVA

टॉयलेट हमारे घर की एक ऐसी जगह होती है जिसकी साफ सफाई का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। टॉयलेट सीट को साफ रखना बेहद जरूरी है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं जो इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इसकी साफ सफाई के लिए लोग टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन टॉयलेट क्लीनर से इसकी सीट पहले की तरह नहीं चमक पाती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस हैक का नाम है आइस क्यूब हैक। इस हैक के जरिए टॉयलेट सीट में बर्फ के टुकड़े डालकर सफाई की जाती है। तो चलिए जानते हैं इस आसान से हैक के बारे में।

क्यों डालना चाहिए बर्फ का टुकड़ा? 

टॉयलेट सीट में बर्फ का टुकड़ा डालने के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। दरअसल जब बर्फ के टुकड़े को टॉयलेट सीट में डाला जाता है तो ये एक बैरियर की तरह बन जाता है और क्लीनर को नाले से बहने नहीं देता और फ्लश के दौरान एक ब्रश की तरह हल्की रगड़ पैदा करता है, जिससे बिना मेहनत के टॉयलेट सीट चमक उठता है। 

बर्फ का टुकड़ा इस्तेमाल करने का तरीका

इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बर्फ के टुकड़े को सीधे टॉयलेट सीट में डालें। इसके तुरंत बाद टॉयलेट क्लीनर या सफेद सिरका बर्फ के ऊपर डालें। इससे क्लीनर नाले के रास्ते नहीं बहेगा, वो बर्फ पर टिका रहेगा। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसे 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि क्लीनर अपना काम कर सके। अंत में, बस फ्लश चला दें।

बर्फ डालने के फायदे

बदबू से छुटकारा 

टॉयलेट से आने वाली दुर्गंध अक्सर यूरिक एसिड के जमा होने या सीवर पाइप से आने वाली गैसों के कारण होती है। जब आप टॉयलेट में बर्फ डालते हैं, तो यह ठंडी हवा पैदा करती है जो गंध के अणुओं को दबा देती है। बर्फ धीरे-धीरे पिघलती है, जिससे पानी का तापमान कम रहता है और बैक्टीरिया की सक्रियता धीमी हो जाती है, जिससे बदबू कम आती है।

पाइप की सफाई और ब्लॉकेज

बर्फ के टुकड़े ठोस होते हैं। जब आप फ्लश करते हैं, तो बर्फ के ये टुकड़े पाइप की दीवारों से रगड़ते हुए नीचे जाते हैं। यह एक ‘सॉफ्ट स्क्रबर’ की तरह काम करता है जो पाइप के अंदर जमी गंदगी और कचरे को हटाने में मदद करता है। चूंकि बर्फ बाद में पानी बन जाती है, इसलिए यह पाइप को ब्लॉक नहीं करती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *