​​महिला ने प्रेमी से बनाया संबंध, गर्भवती होने के बाद शादी से किया इनकार तो भिजवाया जेल, अब छुड़ाने के लिए किया कांड​​​

Pratapgarh News: महिला ने हाल ही में अपने प्रेमी गौतम से गर्भवती होने के बाद उससे शादी के लिए कहा था. लेकिन, गौतम ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव डाला, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई थी.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवती जेल में बंद अपने प्रेमी को रिहा कराने की मांग को लेकर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती के इस कदम से मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि महेश गंज इलाके की रहने वाली और पेशे से सफाई कर्मी महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और जेल में बंद अपने प्रेमी अंकित गौतम की रिहाई की मांग करने लगी.

पुलिस ने बताया कि महिला ने हाल ही में अपने प्रेमी से गर्भवती होने के बाद उससे शादी के लिए कहा था. लेकिन, कथित तौर पर गौतम ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव डाला, जिसके बाद उसने गौतम के खिलाफ कुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

गौतम को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा था जेल

पुलिस ने 24 अप्रैल को गौतम को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया था, जिसकी रिहाई की मांग को लेकर महिला टावर पर चढ़ गई. कई घंटे तक महिला टावर पर चढ़ी रही और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतरने के लिए मनाया.

बच्चे को नीचे छोड़कर टावर पर चढ़ थी महिला

जानकारी के मुताबिक महिला बुधवार को सुबह करीब 11 बजे आई. साथ में उसका बच्चा भी था. वह उसे नीचे छोड़कर धीरे-धीरे टावर पर चढ़ गई. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जब लोगों की नजर रो रहे बच्चे पर पड़ी तो उसके पास गए. उसने मां की ओर इशारा किया तो लोगों ने उसे टावर पर देखा. हर कोई अवाक रह गया.

टावर के पास जमा हुई भीड़

इसके बाद टावर के पास भीड़ जमा होने लगी. कुछ लोग वीडियो बनाने लगे. कुछ ही देर में नगर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची. दमकल कर्मी भी बुलाए गए. बाद में कड़ी मशक्कत पर उसे नीचे उतरवाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *