​​सीतामढ़ी में 10 साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी फरार, इलाके में तनाव​​​

सीतामढ़ी में 10 साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी फरार, इलाके में तनाव

सीतामढ़ी(SITAMARHI):सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के भवदेपुर में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है.घटना उस वक्त हुई जब बच्ची देर शाम अपनी नानी के घर जा रही थी.रास्ते में नशे में धुत एक युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया.

 इलाके में तनाव

 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए.आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.प्रदर्शनकारियों की मांग है कि फरार आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी की सजा दी जाए. लोगों के गुस्से को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पुलिस ने अरोपी के माता पिता को हिरासत में लिया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है.पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है.अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया है फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है.

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *