News Just Abhi बिहार के मुजफ्फरपुर से साइबर ठगी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.इस ठगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. ठगों ने एक ऐसी महिला को निशाना बनाया, जिसने हाल ही में अपने पति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान की थी. ठगों ने महिला को झांसे में लेकर उससे बेटी के शादी के लिए जोड़े हुए सारे पैसे ऐंठ लिए. महिला ने ठगी की जानकारी होने पर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.

जानकारी के मुताबिक, गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली रीना देवी ने अपनी बेटी की शादी के लिए वर्षों से पाईपाई जोड़कर करीब 6 लाख रुपये जमा किए थे. लेकिन साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते को निशाना बनाते हुए पूरी रकम उड़ा ली. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, 26 अप्रैल को उनका मोबाइल सिम अचानक बंद हो गया. जब उन्होंने सिम दोबारा चालू कराया, तो उसे फिर से ब्लॉक कर दिया गया. इसी दौरान ठगों ने उनके बैंक खाते से 30 अप्रैल से 6 मई के बीच 12 बार में 49,980 रुपये की निकासी कर पूरी रकम निकाल ली.
ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
रीना देवी को इस ठगी की जानकारी तब हुई जब 14 मई को वह एटीएम पहुंचीं और फिर 15 मई को बैंक जाकर पासबुक अपडेट कराया. खाते का बैलेंस शून्य देखकर परिवार के होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि अगले 23 महीनों में उनकी बेटी की शादी होने वाली थी. परिवार के सदस्य अब सदमे हैं. रीना देवी को चिंता सता रही है कि अब बेटी की शादी कैसे होगी?
पहले से संकट में था परिवार
रीना देवी हाल ही में चंडीगढ़ गई थीं, जहां उन्होंने अपने बीमार पति संजय सहनी को किडनी डोनेट की थी. परिवार पहले से ही आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा था, ऐसे में इस घटना ने उन्हें पूरी तरह झकझोर दिया. साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. डीएसपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार जांच शुरू कर दी है और बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए ठगों का सुराग तलाशा जा रहा है.